National

कैब ड्राइवर बना हैवान, सास और साले-सलहज समेत 7 का किया मर्डर, पत्नी से झगड़े में खूनी खेल

Last Updated:November 06, 2026, 10:17 IST

एक कैब ड्राइवर ने पत्नी से विवाद के बाद अपनी सास और साले-सलहज समेत सात लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी. पुल‍िस के मुताबि‍क उसने सभी लोगों को एक-एक कर घर पर बुलाया और पत्‍थर की चक्‍की में पीस पीसकर मौत के घाट उतार द‍िया. मरने वालों में 7 साल का बच्‍चा भी शाम‍िल है. कैब ड्राइवर बना हैवान, सास और साले-सलहज समेत 7 का किया मर्डर Zoomबेंगलुरू में एक कैब ड्राइवर ने पत्‍नी सह‍ित पत्‍नी के पर‍िवार के 7 लोगों को मौत के घाट उतार द‍िया.

बेंगलुरू से द‍िल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक कैब ड्राइवर ऐसा हैवान बना क‍ि ससुराल में ऐसा कत्‍लेआम मचाया क‍ि वहां कोई रोने वाला भी नहीं बचा. उसने अपनी पत्‍नी समेत ससुराल के कुल 7 सदस्‍यों का कत्‍ल कर द‍िया. ड्राइवर ने सास और साले-सलहज समेत 7 को न‍िर्दयता से मौत के घाट उतार दि‍या. बताया जा रहा है क‍ि पत्नी से झगड़े के कारण उसने इस खूनी खेल को अंजाम द‍िया.

जानकारी के मुताबिक राजाजीनगर के बाश्यम सर्कल में रहने वाले 45 वर्षीय कैब ड्राइवर शेखर उर्फ इंदुशेखर ने पहले ससुरालीजनों को मौत के घाट उतारा और फिर लाशों को अलग-अलग जगहों पर ठिकाने लगाने की कोशिश की. बताया जा रहा है कि उसका अपनी पत्नी के साथ झगड़ा चल रहा था, जिसके चलते उसने सभी ससुरालीजनों को ही रास्ते से हटा दिया. शेखर ने अपनी पत्नी की भी हत्या कर दी है.

प्लानिंग के तहत बुला-बुलाकर उतारा मौत के घाटपुलिस के मुताबिक, शेखर ने राजराजिनगर के बाश्यम सर्कल के पास अपने घर में दो दिनों के दौरान ये हत्याएं कीं. उसने पीड़ितों को एक-एक करके घर बुलाया और पत्थर की चक्की (ओरलु कल्लू) में पीस-पीसकर उनकी हत्या कर दी. उसने कुछ शवों को चिक्कबल्लापुर के आसपास फेंक दिया. फिलहाल पुलिस ने शेखर को गिरफ्तार कर लिया है और जांच की जा रही है.

मरने वालों में कौन कौन? कैब ड्राइवर ने इस हत्याकांड में सिर्फ अपनी पत्नी सुनीता को ही मौत के घाट नहीं उतारा, बल्कि सास रूपावती, साले शिवकुमार और शंकर, रूपावती की दोनों बहुएं दिव्या और नलिनी और साले के सात वर्षीय बेटे पुनीत की भी हत्या कर दी.

20 साल पहले हुई थी शादी पुलिस के मुताबिक शेखर और सुनीता की शादी को 20 साल हो चुके थे. दोनों के बीच लंबे समय से वैवाहिक झगड़े चल रहे थे. कई बार झगड़ों में सुनीता का परिवार बीच-बचाव करता था और उसकी पत्नी का साथ देता था. शेखर को शक था कि पत्नी के परिवारवाले ही उसकी जिंदगी में दखल दे रहे हैं और उसका घर बिगाड़ रहे हैं,ऐसे में उसने सभी को खत्म करने का फैसला कर लिया.

कैसे हुआ घटना का खुलासा? बता दें कि नलिनी के लापता होने के बाद उसकी मां ने श्रीरामपुरा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. जांच में पता चला कि नलिनी के अलावा और भी कई लोग गायब हैं. ऐसे में पुलिस को शेखर पर शक हुआ. पूछताछ में उसने सच उगल दिया. इस दौरान 7 साल के पुनीत का शव नंदी हिल्स के पास मिला है. फिलहाल बाकी शवों की तलाश जारी है.

About the Authorप्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi..com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …

और पढ़ेंLocation :

Bengaluru,Bengaluru,Karnataka

First Published :

November 06, 2026, 09:01 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj