गैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर प्रचंड प्रहार – harry boxer arrested in america lawerence bishnoi gang number 3

होमताजा खबरदेश
गैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर प्रहार
Last Updated:November 07, 2026, 10:46 IST
Harry Boxer Arrested: लॉरेंस बिश्नोई के खौफ से नेता से लेकर अभिनेता तक पेरशान हैं. हाल में ही बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की गई थी. इसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ सामने आया था. अब उसी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हैरी बॉक्सर को अमेरिका में अरेस्ट कर लिया गया है.लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात मेंबर हैरी बॉक्सर को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है. (फाइल फोटो)
Harry Boxer Arrested: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अहम मेंबर कुख्यात हैरी बॉक्सर को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है. गैंग में उसकी हैसियत नंबर 3 की बताई जाती है. जल्द ही उसे भारत लाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हैरी बॉक्सर अमेरिका में बैठकर गिरोह की गतिविधियों को संचालित कर रहा था. बॉक्सर ने फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी भी ली थी. इस घटना के बाद उसने सोशल मीडिया पोस्ट और ऑडियो संदेशों के जरिए बॉलीवुड से जुड़े लोगों को धमकियां दी थीं. हैरी बॉक्सर से पहले गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को भी अमेरिकी एजेंसी ने गिरफ्तार किया था.
About the AuthorManish Kumar
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
November 07, 2026, 10:24 IST



