National

Dhanteras Car Sales : धनतेरस पर कार कंपनियों की दिवाली, एक ही दिन में रिकॉर्ड 1 लाख वाहन बिके

Last Updated:November 06, 2026, 23:12 IST

Dhanteras Car Sales : वाहन कंपनियों का कहना है कि इस साल धनतेरस के मौके पर करीब 1 लाख वाहनों की बिक्री हुई है. सबसे ज्यादा कार मारुति सुजुकी ने बेची, जिसके बाद दूसरे नंबर पर ह्यूंडई और तीसरे पर टाटा मोटर्स रही. मारुति ने करीब 30 हजार वाहनों की डिलीवरी का दावा किया है. कंपिनयों को उम्मीद है कि दिवाल के बाद बुधवार तक ऐसे ही डिमांड बनी रह सकती है.Amazon Prime DayTop Deals Insideधनतेरस पर कार कंपनियों की दिवाली, एक ही दिन में रिकॉर्ड 1 लाख वाहन बिकेZoomधनतेरस पर मारुति ने 30 हजार वाहनों की डिलीवरी की.

नई दिल्ली. इस साल धनतेरस पर बाजार में जबरदस्त चहल-पहल दिखी और लोगों ने जमकर वाहन खरीदे. यात्री वाहनों के सेग्मेंट में तो मारुति ने एक बार फिर बाजार का लीडर बनकर दिखा दिया कि क्यों ग्राहकों का भरोसा उस पर आज भी कायम है. कार कंपनियों ने अनुमान लगाया है कि धनतेरस को करीब 1 लाख वाहनों की डिलीवरी दी गई है और 10 हजार करोड़ रुपये का राजस्व एक ही दिन में आया है. यह आंकड़ा पिछले साल धनतेरस पर हुई कुल वाहन बिक्री के मुकाबले कहीं ज्यादा दिख रहा है.

इस साल धनतेरस पर उत्तर भारत में वाहनों की बिक्री में जबरदस्त क्रेज दिखा, जबकि दक्षिण भारत में थोड़ी सुस्त रही. इंडस्ट्री के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि देश के लगभग हर राज्य में उपभोक्ताओं का पॉजिटिव संकेत दिखा. इस दौरान करीब 1 लाख वाहनों की डिलीवरी की गई, जो पिछले साल 2025 की धनतेरस से कहीं ज्यादा है. अगर एक वाहन की औसत कीमत 10 से 12 लाख रखी जाए तो माना जा रहा है कि धनतेरस के मौके पर 10 से 12 हजार करोड़ रुपये की बिक्री हुई है.

मारुति रही मार्केट की लीडरमारुति सुजुकी ने एक बार फिर वाहन बेचने के मामले में अन्य कंपनियों को पीछे छोड़ दिया. कंपनी का अनुमान है कि इस साल धनतेरस पर करीब 30 हजार वाहनों की बिक्री हुई है. कंपनी के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पार्थो बनर्जी का कहना है कि पिछले साल 2025 में धनतेरस के दो दिनों में कंपनी ने करीब 51 हजार वाहन बेचे थे. ह्यूंडई के सीईओ तरुण गर्ग ने बताया कि इस साल धनतेरस पर करीब 16 हजार वाहनों की बिक्री का अनुमान है. यह आंकड़ा पिछले साल से करीब 14 फीसदी ज्यादा रहेगा.

टाटा मोटर्स तीसरी बड़ी खिलाड़ीधनतेरस के मौके पर टाटा ने भी खूब वाहन बेचे. टाटा के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी अमित कामत ने बताया कि धनतेरस पर ग्राहकों का जबरदस्त उत्साह दिखा और एक ही दिन में करीब 12 हजार वाहनों की डिलीवरी की गई. अभी दिवाली मुहुर्त की वजह से अगले सप्ताह बुधवार तक डिलीवरी जारी रहेगी और इस बात का पूरा अनुमान है कि ग्राहकों का उत्साह आगे भी ऐसे ही बना रहेगा. दिवाली का माहौल अभी भाई दूज तक चलेगा और मुहुर्त को देखते हुए वाहनों की बिक्री बढ़ने का अनुमान है.

About the AuthorPramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

November 06, 2026, 23:12 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj