Gold Update : जमीन के अंदर अभी कितना सोना मौजूद, सबसे ज्यादा कहां इस्तेमाल हुआ अब तक निकाला गया गोल्ड

Last Updated:November 07, 2026, 23:55 IST
Gold Update : सोने की कीमत इस समय रोलर-कोस्टर पर सवार है. कभी ऊपर जाती है तो कभी नीचे आ जाती है. लेकिन, क्या आपने सोचा है कि धरती के नीचे से अब तक कुल कितना सोना निकाला गया और अभी कितना गोल्ड धरती के नीचे छुपा हुआ है. इसके अलावा अभी तक निकाले गए कुल सोने में से सबसे ज्यादा हिस्सा किस चीज में इस्तेमाल किया गया है.धरती से अभी तक करीब ढाई लाख टन सोने को निकाला जा चुका है.
नई दिल्ली. धनतेरस और दिवाली जैसे त्योहारों पर सोने और चांदी की डिमांड हर साल बढ़ जाती है. इस दिन सोना खरीदना शुभ जो माना जाता है. लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि धरती पर मौजूद कितना सोना अभी तक निकाला जा चुका है और इस निकाले गए सोने का सबसे ज्यादा इस्तेमाल कहां किया गया है. इतना ही नहीं, क्या आप जानते हैं कि धरती के नीचे अभी कितना सोना मौजूद है. इन सभी सवालों के सिलसिलेवार जवाब जानने की कोशिश करते हैं.
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की मानें तो दुनिया में अब तक धरती से करीब 2,22,600 टन सोना खोदकर निकाला जा चुका है. अभी जमीन के ऊपर मौजूद कुल सोने का भंडार करीब 2,24,200 टन है. इस सोने का ज्यादातर हिस्सा गहनों के रूप में मौजूद है. कमाल की बात ये है कि जितना सोना अभी तक निकाला गया है, उसमें से दो तिहाई यानी करीब 66 फीसदी सोने को साल 1950 के बाद निकाला गया. अगर दुनिया के कुल सोने को एक साथ रखा जाए तो यह महज 74 घन फुट का एक क्यूब बन जाएगा. इसका मतलब है कि कुल सोने का आकार महज 74 घन फुट होगा.
कहां इस्तेमाल किया गया सबसे ज्यादा सोना
धरती के ऊपर मौजूद कुल सोने के भंडार में से 98,700 टन सोने का इस्तेमाल गहने बनाने में किया जा चुका है. यह धरती पर मौजूद कुल सोने का करीब 44 फीसदी हिस्सा है.
इसके बाद नंबर आता है सोने की छड़, सिक्के और गोल्ड ईटीएफ का. कुल सोने का 23 फीसदी हिस्सा यानी करीब 52,400 टन सोने का इस्तेमाल इन चीजों को बनाने में किया गया है.
सोने का इस्तेमाल करने में तीसरे नंबर पर आते हैं केंद्रीय बैंक. उनके पास कुल सोने का करीब 18 फीसदी हिस्सा है, जो 39,300 टन के आसपास होता है.
अन्य तरह के निवेश में भी सोने का इस्तेमाल किया जाता है, जिसकी हिस्सेदारी कुल सोने के भंडार में करीब 15 फीसदी है यानी 33,800 टन है.
अभी कितना सोना बाकीएक्सपर्ट का मानना है कि भले ही इंसानों ने धरती से काफी सोना निकाल लिया है, लेकिन अब भी बड़ी मात्रा में सोने का भंडार धरती के नीचे मौजूद है. अभी तक 61 हजार टन सोने के भंडार का पता चला है, जिसे निकलना फायदे का सौदा हो सकता है. इसके अलावा 1,14,400 टन सोने का भंडार ऐसा भी है, जिसका अनुमान तो लगाया जा चुका है लेकिन माना जा रहा है कि इसे निकलाने पर जो खर्चा आएगा, वह सोने की असल कीमत से कहीं ज्यादा हो सकता है.
धरती का हिस्सा नहीं है सोनासोने को लेकर एक दावा अक्सर किया जाता है कि इसकी उम्र धरती की उम्र से भी ज्यादा पुरानी है. इससे पता चलता है कि सोना असल में धरती की धातु है ही नहीं. यह किसी अन्य ग्रह से धरती पर आई है. वैज्ञानिक अनुमान लगाते हैं कि जब बिग बैंग हुआ होगा तो अन्य किसी ग्रह पर मौजूद सोने के टुकड़े धरती पर आ गए और धीरे-धीरे यह सतह के नीचे धंसते चले गए. बीतते समय के साथ जैसे-जैसे मानवों का विकास हुआ, उन्होंने सोने और इसकी कीमत को पहचाना और खनन शुरू किया.
About the AuthorPramod Kumar Tiwari
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
November 07, 2026, 23:54 IST



