Sports

गलतियों से सीखकर न्यूजीलैंड में चमके गुरनूर बरार… 2027 वनडे वर्ल्‍ड कप के लिए मजबूत की दावेदारी

होमखेलक्रिकेट

गलतियों से सीखकर न्यूजीलैंड में चमके गुरनूर… वर्ल्‍ड कप की दावेदारी मजबूत

Last Updated:November 07, 2026, 21:37 IST

Gurnoor Brar super performance against new zealand 2nd odi: गुरनूर बरार ने वेस्टइंडीज दौरे पर महंगे साबित होने और निराशाजनक प्रदर्शन के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ जोरदार वापसी की है. न्यूजीलैंड दौरे पर पहले दो वनडे मैचों में 10.57 के बेहतरीन औसत से 7 विकेट झटककर वह सीरीज के सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं. बरार ने स्वीकार किया कि शुरुआती असफलताएं निराशाजनक थीं, लेकिन उन्होंने कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल के समर्थन से अपनी गलतियों से सबक लिया. इस शानदार कमबैक ने 2027 वनडे विश्व कप के लिए भारतीय टीम में उनकी दावेदारी को बेहद मजबूत कर दिया है. गलतियों से सीखकर न्यूजीलैंड में चमके गुरनूर... वर्ल्‍ड कप की दावेदारी मजबूत Zoomगुरनूर बरार ने अपनी प‍िछली गलत‍ियों से सबक लेते हुए शानदार वापसी की.

वेलिंगटन. भारत के युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने स्वीकार किया कि वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में उनकी गेंदों पर काफी रन बनना उनके लिए निराशाजनक था. लेकिन उन्होंने इन नाकामियों से सबक लेकर न्यूजीलैंड में जोरदार वापसी की. उनके इस प्रदर्शन ने 2027 वनडे विश्व कप के लिए भारतीय टीम की योजनाओं में जगह बनाने की उनकी दावेदारी मजबूत कर दी है.

छब्बीस वर्षीय गुरनूर बरार (Gurnoor Brar)  ने पहले दो वनडे में सात विकेट हासिल किए हैं. इसमें शनिवार को बारिश से प्रभावित दूसरे मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की डकवर्थ-लुईस पद्धति से चार रन की जीत में 30 रन देकर चार विकेट लेना भी शामिल है. वह 10.57 के औसत से श्रृंखला में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं.

गुरनूर बरार ने मैच के बाद मीडिया से बातचीत में कहा, ‘लॉर्ड्स और गुवाहाटी में खेले गए मैच की बात करें तो जाहिर है कि किसी गेंदबाज के लिए रन पड़ना अच्छी बात नहीं है, लेकिन अहम यह है कि आप उससे क्या सीखते हैं और किस तरह वापसी करते हैं. यह थोड़ा निराशाजनक था, लेकिन इससे ज्यादा मैं इस बारे में सोच रहा था कि मैं अपने प्रदर्शन को कैसे बेहतर कर सकता हूं. इससे मुझे काफी मदद मिली.’

गुरनूर बरार अफगानिस्तान के खिलाफ सात विकेट लेकर अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शानदार शुरुआत की थी. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच में चार विकेट हासिल किए, हालांकि इस दौरान वह कुछ महंगे भी साबित हुए. लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा. उन्होंने गुवाहाटी में 96 रन देकर दो विकेट लिए, तिरुवनंतपुरम में 60 रन देने के बावजूद उन्हें कोई विकेट नहीं मिला जबकि मुल्लांपुर में उन्होंने 64 रन देकर एक विकेट हासिल किया.

हालांकि, टीम ने उन पर भरोसा बनाए रखा और गुरनूर बरार ने न्यूजीलैंड की तेज गेंदबाजों के अनुकूल पिचों पर शानदार प्रदर्शन करके इस भरोसे को सही साबित किया. उन्होंने कहा कि टीम प्रबंधन, खासकर मुख्य कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल के समर्थन ने उन्हें मुश्किल दौर से उबरने में मदद की.

गुरनूर बरार ने कहा, ‘हर खिलाड़ी के लिए टीम का समर्थन सबसे महत्वपूर्ण होता है और यहां सभी को यह समर्थन मिल रहा है. टीम का माहौल बहुत अच्छा है. भारत में पिचें सपाट थीं, लेकिन हमें अच्छी गेंदबाजी करने की कोशिश करनी थी. वहां भी उन्होंने हमारा समर्थन किया और बताया कि जितना अधिक आप सही लेंथ पर गेंदबाजी करेंगे, परिणाम उतने ही बेहतर होंगे.’

उन्होंने कहा, ‘न्यूजीलैंड आने के बाद भी उन्होंने यही बात कही कि अपनी ताकत पर भरोसा रखो. आपको बस सही तरीके से गेंद डालनी है. चाहे उस पर छक्का लगे या चौका, इससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता. उनका कहना था कि हमें खुलकर गेंदबाजी करनी चाहिए. मैं यही कर रहा हूं और इसके नतीजे भी मिल रहे हैं.’

About the AuthorKamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश कुमार राय नेटवर्क18 ग्रुप में बतौर चीफ सब एडिटर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह बीते 15 सालों से खेल पत्रकारिता की पिच पर डटे हुए हैं. हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में वह खेल कंटेंट की गहरी समझ, सटीक विश्लेषण और ब…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

November 07, 2026, 21:37 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj