Rajasthan

धौलपुर में मिलावटखोरों पर शिकंजा, मावा मंडी से 100 किलो दूषित मावा पकड़ा

Last Updated:November 07, 2026, 11:57 IST

धौलपुर की मावा मंडी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों पर सख्त शिकंजा कसा है. बजरिया स्थित अग्रसेन मावा भंडार से मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब की जांच में पूरा मावा दूषित निकला. विभाग ने मौके पर ही गड्ढा खुदवाकर 100 किलो दूषित मावा को पूरी तरह नष्ट करवा दिया. खाद्य सुरक्षा दल ने बाजार में छापा मारकर पांच प्रतिष्ठानों से कुल छह नमूने लिए. अग्रसेन मावा भंडार से मावे के दो नमूने जमा किए गए, जबकि मुकेश, राहुल और सुरेंद्र मावा भंडार से भी मावे के नमूने लिए गए.धौलपुर में मिलावटखोरों पर शिकंजा, मावा मंडी से 100 किलो दूषित मावा पकड़ाZoom

धौलपुर. राजस्थान के धौलपुर जिला में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. शहर के बजरिया स्थित अग्रसेन मावा भंडार से 100 किलो दूषित मावा पकड़ा गया. मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब की जांच में मावा दूषित पाया गया. इसके बाद खाद्य सुरक्षा दल ने मौके पर गड्ढा खुदवाकर पूरे मावे को नष्ट करवा दिया.

कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा दल ने पांच अलग-अलग जगहों से खाद्य पदार्थों के कुल 6 नमूने भी लिए. अग्रसेन मावा भंडार से मावे के दो नमूने संग्रहित किए गए. इसके अलावा मुकेश मावा भंडार, राहुल मावा भंडार और सुरेंद्र मावा भंडार से भी मावे के नमूने लिए गए.

वहीं, घी घर से घी का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है. खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई से मावा मंडी में हड़कंप मच गया. लिए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

About the AuthorLocation :

Udaipur,Rajasthan

First Published :

November 07, 2026, 11:17 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj