Rajasthan

नशे में 25 फीट ऊंचे ऐतिहासिक गुंबद पर चढ़ा युवक, नीचे देखा तो कांप गए कदम

Last Updated:August 04, 2026, 09:50 IST

Alwar News : खैरथल में नशे में धुत युवक 25 फीट ऊंचे गुंबद पर चढ़ा. आधे घंटे के हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद हाइड्रोलिक लिफ्ट देख खुद ही नीचे उतरा. उसकी हरकतों से साफ लग रहा था कि वह घबराया हुआ है और नीचे आने से डर रहा है. जब बातचीत से बात नहीं बनी तो नगर परिषद से सड़क लाइटों की मरम्मत में इस्तेमाल होने वाली हाइड्रोलिक लिफ्ट मशीन मौके पर बुलवाई गई.

ख़बरें फटाफट

नशे में 25 फीट ऊंचे ऐतिहासिक गुंबद पर चढ़ा युवक, नीचे देखा तो कांप गए कदमZoomपुलिस, नगर परिषद और लोगों की बढ़ी धड़कनें. हाइड्रोलिक लिफ्ट पहुंची तो बंदर जैसी फुर्ती से खुद ही उतर आया युवक

अलवर. खैरथल शहर में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक युवक नशे की हालत में हरसौली रोड स्थित महिला थाना के सामने बने करीब 25 फीट ऊंचे पुराने ऐतिहासिक गुंबद पर चढ़ गया. शुरुआत में वह गुंबद के सबसे ऊपरी हिस्से पर आराम से बैठा रहा, लेकिन कुछ देर बाद जैसे-जैसे नशा उतरने लगा और उसे ऊंचाई का एहसास हुआ, वैसे-वैसे उसकी घबराहट बढ़ गई. नीचे उतरने की हिम्मत नहीं जुटा पाने के कारण वह कई बार कूदने की कोशिश करता दिखाई दिया. यह नजारा देखकर नीचे खड़े लोगों की सांसें थम गईं.

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास से गुजर रहे लोग और स्थानीय निवासी मौके पर पहुंचने लगे. देखते ही देखते वहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई. हर किसी की नजर गुंबद पर बैठे युवक पर थी. लोग लगातार उसे आवाज देकर शांत रहने और जल्दबाजी नहीं करने की सलाह देते रहे.

पुलिस ने संभाला मोर्चासूचना मिलने के बाद खैरथल थाना अधिकारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने पहले युवक को बातचीत के जरिए नीचे उतारने की कोशिश की. काफी देर तक उसे समझाया गया, लेकिन वह किसी की बात सुनने की स्थिति में नहीं था. उसकी हरकतों से साफ लग रहा था कि वह घबराया हुआ है और नीचे आने से डर रहा है. स्थिति को देखते हुए पुलिस ने आसपास के लोगों को भी सुरक्षित दूरी पर रहने के लिए कहा, ताकि किसी तरह की अनहोनी होने पर भीड़ से कोई और खतरा पैदा न हो.

नगर परिषद की हाइड्रोलिक लिफ्ट मंगानी पड़ीजब बातचीत से बात नहीं बनी तो नगर परिषद से सड़क लाइटों की मरम्मत में इस्तेमाल होने वाली हाइड्रोलिक लिफ्ट मशीन मौके पर बुलवाई गई. मशीन पहुंचने के बाद पुलिस और नगर परिषद की टीम ने उसके जरिए युवक तक पहुंचने की तैयारी शुरू की. करीब आधे घंटे तक पूरा घटनाक्रम चलता रहा. इस दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ लगी रही. हर कोई यही दुआ कर रहा था कि युवक सुरक्षित नीचे उतर आए.

लिफ्ट पास पहुंची तो खुद उतरने लगादिलचस्प मोड़ उस समय आया जब हाइड्रोलिक लिफ्ट धीरे-धीरे गुंबद के करीब पहुंचने लगी. मशीन को अपनी तरफ आते देखकर युवक और घबरा गया. अचानक उसने बंदर जैसी फुर्ती दिखाई और गुंबद की दीवार से चिपकते हुए धीरे-धीरे खुद ही नीचे उतरना शुरू कर दिया. नीचे खड़े पुलिसकर्मी और नगर परिषद की टीम लगातार उस पर नजर बनाए हुए थे. कुछ ही देर में युवक सुरक्षित जमीन पर पहुंच गया. उसके नीचे आते ही मौके पर मौजूद पुलिस, नगर परिषद के कर्मचारी और लोगों ने राहत की सांस ली.

बड़ी अनहोनी टल गईजिस मशीन की मदद से युवक को नीचे उतारने की तैयारी की जा रही थी, उससे पहले ही उसने खुद नीचे उतरकर सबको हैरान कर दिया. घटना के दौरान किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, जिससे सभी ने राहत महसूस की. करीब आधे घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे ने मौके पर मौजूद लोगों की धड़कनें बढ़ाए रखीं. युवक के सुरक्षित नीचे आने के बाद ही हालात सामान्य हो सके और भीड़ धीरे-धीरे वहां से हटने लगी.

About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…

और पढ़ें न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Alwar,Alwar,Rajasthan

First Published :

August 04, 2026, 09:50 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj