Rajasthan

Aaj Ka Tula Rashifal I तुला राशिफल आज नौकरी-कारोबार में दिखेगा बदलाव, इन मामलों में रहें बेहद सतर्क

Last Updated:September 30, 2026, 17:00 IST

Aaj Ka Tula Rashifal 1 october 2026: तुला राशि वालों के लिए 1 अक्टूबर का दिन धन और परिवार से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने वाला रहेगा. अचानक खर्च सामने आ सकता है, वहीं नौकरी-कारोबार में बदलाव के संकेत हैं. किसी भी कागजात पर हस्ताक्षर करने या आर्थिक लेनदेन से पहले पूरी जानकारी जरूर जांचें.

आज का तुला राशिफल 1 अक्टूबर 2026 (Aaj Ka Tula Rashifal). तुला राशि वालों के लिए 1 अक्टूबर यानी आज का दिन धन, परिवार के मामलों पर ध्यान देने वाला रहेगा. चंद्रमा वृश्चिक राशि से आपकी राशि से आठवें भाव में रहेगा. ज्योतिष में आठवां भाव अचानक होने वाले बदलाव, खर्च, गुप्त मामलों और उतार-चढ़ाव से जुड़ा होता है. ऐसे में आज किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचें और परिस्थितियों को समझकर ही फैसला लेना बेहतर रहेगा.

अजमेर के ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार, आज अचानक कोई खर्च सामने आ सकता है. घर-परिवार से जुड़ी किसी जरूरत या जरूरी सामान पर धन खर्च होने के योग बन सकते हैं, इसलिए आज अपने बजट का ध्यान रखें. किसी को पैसा उधार देने या बड़ा आर्थिक निवेश करने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें.

कागजात पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह पढ़ लेंनौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा बदलाव वाला रह सकता है, कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है या कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है. आज अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ बातचीत करते समय अपनी बात शांत तरीके से रखें. व्यापार करने वाले जातकों को लेनदेन में विशेष सावधानी रखनी होगी. किसी नई डील, भुगतान या समझौते से जुड़े कागजात पर हस्ताक्षर करने से पहले सभी शर्तों को अच्छी तरह पढ़ लें. परिवार और रिश्तों की बात करें तो आज परिवार में पुरानी बातों को बार-बार याद करके तनाव बढ़ाने से बचें. किसी करीबी व्यक्ति से छोटी बात पर मतभेद हो सकता है लेकिन शांत रहकर बातचीत करने से स्थिति को बिगड़ने से रोका जा सकता है.

आज का अचूक उपायआज गुरुवार है और भगवान विष्णु का दिन है तो आज लक्ष्मी जी और विष्णु जी के मंदिर में जाकर चने की दाल और गुड़ अर्पित करें. साथ ही साथ लक्ष्मी जी और भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त करें इससे आपके भाग्य में वृद्धि होगी.

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Ajmer,Rajasthan

First Published :

September 30, 2026, 17:00 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj