Rajasthan

Aaj Ka Tula Rashifal I तुला राशिफल: गुरुवार को नई योजनाएं दिला सकती हैं फायदा, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Last Updated:October 21, 2026, 16:53 IST

Aaj Ka Tula Rashifal 22 October 2026: तुला राशि वालों को आज कारोबार में नए अवसर मिल सकते हैं, विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने और आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है. जानिए करियर, लव लाइफ, स्वास्थ्य और भगवान विष्णु की पूजा का खास उपाय.Amazon Prime DayTop Deals Inside

आज का तुला राशिफल 22 अक्टूबर 2026( Aaj Ka Tula Rashifal). तुला राशि वालों का गुरुवार का दिन आज चंद्रमा कुंभ राशि में आपकी राशि से पांचवें भाव में गोचर कर रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र में पांचवें भाव को शिक्षा, बुद्धि, रचनात्मकता, प्रेम संबंधों और संतान से जुड़ा होता है. ऐसे में आज का दिन नई योजनाओं पर विचार करने, अपनी प्रतिभा को निखारने और महत्वपूर्ण मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेने के लिए उपयोगी रह सकता है.

अजमेर के ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार, आज का दिन नए विचारों के साथ काम करने का अवसर लेकर आ सकता है. कार्यक्षेत्र में आपकी रचनात्मक सोच और काम करने का तरीका दूसरों का ध्यान आकर्षित कर सकता है. आज किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने के लिए सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. व्यापारियों को नई योजनाओं पर काम करने और कारोबार को आगे बढ़ाने के अवसर मिल सकते हैं.

विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा आज का दिनविद्यार्थियों के लिए आज का दिन पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर ध्यान देने का दिन है. यदि आप किसी परीक्षा या इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं तो नियमित अभ्यास और समय का सही प्रबंधन आपके लिए फायदेमंद रहेगा. पढ़ाई में मन लगाने के लिए अनावश्यक गतिविधियों से दूरी बनाए रखें. पारिवारिक जीवन की बात करें तो प्रेम संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें. छोटी-छोटी बातों को लेकर बहस करने से बचें. आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचें. निवेश या खरीदारी से पहले बजट का ध्यान रखें और जरूरत के अनुसार ही खर्च करें, स्वास्थ्य के लिहाज से दिनचर्या व्यवस्थित रखें.

आज का अचूक उपायआज गुरुवार का पावन दिन है इसलिए भगवान विष्णु की आराधना करें उन्हें पीले फूल अर्पित करें, जरूरतमंद को आज पीली वस्तुओं का या चने की दाल का दान करें, बड़ों का सम्मान करें.

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Ajmer,Rajasthan

First Published :

October 21, 2026, 16:53 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj