Sports

49 साल में पहली बार! वेस्टइंडीज में अब्दुल्ला शफीक का ऐतिहासिक कारनामा, पाकिस्तान के लिए किया ये कमाल

होमखेलक्रिकेट

49 साल में पहली बार! अब्दुल्ला शफीक ने पाकिस्तान के लिए किया ऐतिहासिक कारनामा

Last Updated:August 05, 2026, 07:03 IST

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान के अब्दुल्ला शफीक ने अपनी दमदार बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया. अब्दुल्ला ने 323 गेंद में 160 रन बनाकर नाबाद रहे. अब्दुल्ला शफीक 49 साल बाद वेस्टइंडीज में 150 या उससे ज्यादा रनों की पारी खेलने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज बने.49 साल में पहली बार! अब्दुल्ला शफीक ने पाकिस्तान के लिए किया ऐतिहासिक कारनामाZoomअब्दुल्ला शफीक ने वेस्टइंडीज में बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अपना शिकंजा कस लिया है. वेस्टइंडीज की पहली पारी के 344 रनों के जवाब में पाकिस्तान ने 387 रन बनाए. पाकिस्तान को इस स्कोर तक पहुंचाने में टीम के स्टार खिलाड़ी अब्दुल्ला शफ़ीक का महत्वपूर्ण योगदान रहा. शफीक ने पाकिस्तान के लिए 323 गेंदों में नाबाद 160 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 15 चौके और 3 छक्के भी लगाए.

इसके साथ ही अब्दुल्ला शफीक ने पाकिस्तान के लिए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. अब्दुल्ला शफीक ने 49 साल बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ उसकी ही धरती पर पाकिस्तान के लिए 150 या उससे ज्यादा रनों की पारी खेलने का कारनामा किया. शफीक को उनकी पारी में टीम के कप्तान बाबर आजम का भी बेहतरीन साथ मिला.

शतक से चूके बाबर आजम

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अब्दुल्ला शफीक के अलावा टीम के कप्तान बाबर आजम ने भी कमाल का खेल दिखाया. हालांकि, दुर्भाग्य से वह शतक के करीब पहुंचकर आउट हो गए. बाबर आजम ने 147 गेंद में 88 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में बाबर ने 10 चौके और 1 छक्का भी लगाया. हालांकि, बाबर के आउट होने के बाद पाकिस्तान की पारी बुरी तरह से लड़खड़ा गई, लेकिन निचले क्रम में साजिद खान ने 30 रनों की अहम पारी खेली, जिससे पाकिस्तान 387 रन तक पहुंच पाई.

वेस्टइंडीज ने बनाए थे 344 रन

मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने जस्टिन ग्रीव्स और रोस्टन चेज की दमदार अर्धशतकीय पारी से 344 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था. वेस्टइंडीज के लिए ग्रीव्स ने 73 और रोस्टन चेज ने 70 रनों की पारी खेली, जिससे पहली पारी रोमांचक हुई. वहीं, गेंदबाजी की बात करें तो पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा साजिद खान ने 4 विकेट लिए. साजिद के अलावा मोहम्मद अली, उवैद शाह और अली उस्मान के खाते में भी 2-2 विकेट आया.

About the AuthorJitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 05, 2026, 07:03 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj