‘हिम्मत नहीं है तो चुप रहना बेस्ट है’, भूमि पेडनेकर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर उठाए सवाल तो भड़कीं नेहा भसीन

Last Updated:August 05, 2026, 07:18 IST
Bhumi Pednekar Vs Neha Bhasin- भूमि पेडनेकर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपशब्द का इस्तेमाल करने वालों को आड़े हाथों लिया था. भूमि ने जेन-जी पर निशाना साधते हुए कहा था कि गाली-गलौज करना भारतीय कल्चर नहीं है. अब नेहा भसीन ने एक्ट्रेस को फटकार लगाते हुए कहा कि अगर हिम्मत न हो तो चुप रहना बेस्ट है.
नेहा भसीन ने भूमि पेडनेकर की क्लास लगाई.
नई दिल्ली. भूमि पेडनेकर ने नीट पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन पर कुछ ऐसी टिप्पणी की जिसकी वजह से वो विवादों में घिर गईं. एक्ट्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए अपशब्द का इस्तेमाल करने वाली जेन-जी लड़की को खरी-खोटी सुनाते हुए संस्कारों का पाठ पढ़ाया था. उनके इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने इसपर रिएक्ट किया. भूमि पेडनेकर की पुरानी एक्टिंग कोच ने भी उन्हें फटाकर लगाते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया था. एक्ट्रेस की एक्टिंग कोच ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा था कि खुद टीचर्स की इज्जत नहीं करने वाली भूमि आज दूसरों को संस्कार और कल्चर का ज्ञान दे रही हैं.
अब सिंगर नेहा भसीना का भी भूमि पेडनेकर पर गुस्सा फूटा. नेहा ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए भूमि पर निशाना साधा. उन्होंने स्टूडेंट प्रोटेस्ट से जुड़े कई पोस्ट शेयर किए और एक पोस्ट में उन्होंने भूमि पेडनकेर पर तीखी टिप्पणी की. सिंगर ने लिखा कि अगर इंसान में हिम्मत न हो तो उसे चुप रहना चाहिए. नेहा ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘भूमि पेडनेकर लॉकअप पर भी स्क्रिप्टेड थी और स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर भी. गुदा नहीं है तो चुप रहना बेस्ट है बहन’.
नेहा भसीन ने भूमि पेडनेकर को लगाई फटकार
नेहा भसीन ने भूमि पर तीखी टिप्पणी की.
भूमि पेडनेकर पिछले हफ्ते लॉक अप पर शिरकत करने पहुंची थीं. वो हुमा कुरैशी के साथ जनता की आवाज बनकर आई थीं. भूमि पेडनेकर ने हुमा कुरैशी के साथ लॉक अप पर कुछ ऐसी चीजें की जिसकी वजह से वो एक बार फिर ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं. उनके क्लिप भी वायरल हो रहे हैं जिन्हें लोग ओवर एक्टिंग बताते हुए ट्रोल कर रहे हैं.
भूमि पेडनेकर की टीचर ने भी लगाई थी क्लास
बता दें भूमि पेडनेकर ने एक वीडियो शेयर करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के लिए अपशब्द का इस्तेमाल करने वालों पर तंज कसा था. भूमि ने जेन-जी को संस्कारों का ज्ञान देते हुए कहा था कि गाली-गलौज करना भारतीय संस्कार नहीं है. हमें ये सब नहीं करना चाहिए जिसके बाद से वो सोशल मीडिया ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं.
About the AuthorPranjul SinghSub-Editor
From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…
New Delhi,Delhi
First Published :
August 05, 2026, 07:18 IST



