Health

कैथा के पेड़ का अद्भुत वरदान…. पत्ते, फल और जड़ में छिपे औषधीय गुण, जानें इसके चमत्कारिक फायदे – Uttar Pradesh News

Last Updated:November 19, 2025, 23:22 IST

आज के समय में भी लोग कई गंभीर बीमारियों में आयुर्वेदिक औषधियों पर भरोसा करते हैं. आयुर्वेद में हर मर्ज का इलाज मौजूद है, और ऐसे ही एक प्राकृतिक औषधि है कैथा. इसमें कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को रोगों से बचाने और स्वास्थ्य को मजबूत बनाने में मदद करते हैं.कैथा

आज भी भारत में कई ऐसे पेड़-पौधे पाए जाते हैं, जिनके विभिन्न औषधीय और उपयोगी गुण हैं. इनमें से एक खास पेड़ है कैथा, जिसे वुड एप्पल के नाम से भी जाना जाता है. आयुर्वेद में इसके फल, पत्ते, छाल और जड़ सभी को स्वास्थ्यवर्धक और बीमारियों के उपचार में सहायक माना गया है. पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में यह लंबे समय से इस्तेमाल होता रहा है और कई गंभीर रोगों में लाभकारी साबित होता है.

कैथा

जिला अस्पताल बाराबंकी के चिकित्सक डॉक्टर अमित वर्मा (एमडी मेडिसिन) के अनुसार, कैथा जिसे अंग्रेज़ी में वुड एप्पल (Limonia acidissima) कहा जाता है, एक औषधीय पेड़ है. इसके पत्ते, फल, छाल और जड़ स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हैं. इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन C, विटामिन B, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन और जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं.

कैथा

कैथा फल हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसके रेशे और फाइबर नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को अवशोषित करके शरीर से बाहर निकालने में मदद करते हैं. साथ ही, इसमें मौजूद विटामिन C ब्लड वेसेल्स को चौड़ा करता है और रक्त संचार को बेहतर बनाता है.

Add as Preferred Source on Google

कैथा

कैथा फल दस्त की समस्या में भी लाभकारी है. इसके कच्चे फल का गूदा सुखाकर पीस लें और 2-5 ग्राम की मात्रा में सेवन करें. नियमित सेवन से दस्त रुकते हैं और पेट की कमजोरी, आंतों में सूजन व अन्य पेट संबंधित समस्याओं में राहत मिलती है.

कैथा

कैथा का फल कच्चा या पका दोनों रूप में खाया जा सकता है. कच्चा फल विटामिन सी से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है. मजबूत इम्यूनिटी से शरीर संक्रमण और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से सुरक्षित रहता है.

कैथा

बवासीर की समस्या में कैथा का फल बहुत फायदेमंद है. इसके गूदे का जूस सुबह और शाम पीने से आराम मिलता है. इसमें मौजूद फाइबर पेट को साफ करने में मदद करता है और कब्ज व बवासीर जैसी समस्याओं को कम करता है.

कैथा

दमा की समस्या में कैथा का सेवन लाभकारी माना जाता है. इसके कच्चे फल का रस निकालकर 5-10 मिली मात्रा में लेने से दमा रोग में राहत मिलती है. यह श्वसन तंत्र को मजबूत करता है और सांस लेने में आसानी प्रदान करता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

November 19, 2025, 23:22 IST

homelifestyle

पत्तों से लेकर जड़ तक: कैथा में छुपा प्राकृतिक औषधि का खजाना, जानें फायदे

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj