Rajasthan

एक्सीडेंट से लोगों की जान बचें तो भीलवाड़ा में लगाई जा रही है एक खास प्रदर्शनी, बताए जा रहे हैं ट्रैफिक नियम!

Last Updated:January 03, 2026, 19:16 IST

भीलवाड़ा में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और मौतों पर रोक लगाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है. आमजन को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के लिए सड़क सुरक्षा प्रदर्शनी आयोजित की गई है, जिसमें यातायात नियमों, हेलमेट व सीट बेल्ट के महत्व, तेज़ रफ्तार के दुष्परिणाम और सुरक्षित ड्राइविंग की आदतों की जानकारी दी जा रही है.

ख़बरें फटाफट

भीलवाड़ा.  शहर में लगातार हो रहे सड़क दुर्घटना और सड़क दुर्घटना के कारण होने वाली मौत पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. भीलवाड़ा में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत आमजन को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा प्रदर्शनी लगाई गई है. इस प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों की सही जानकारी, हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग का महत्व, तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाले हादसों के दुष्परिणाम और सुरक्षित ड्राइविंग की आदतें अपनाने के लिए मोटिवेट किया जा रहा है. प्रदर्शनी में दृश्य सामग्री, पोस्टर और संदेशों के जरिए यह बताया जा रहा है कि सड़क पर थोड़ी सी सावधानी न सिर्फ खुद की बल्कि दूसरों की जिंदगी भी बचा सकती है.

खासकर युवाओं , विद्यार्थियों और दोपहिया वाहन चालकों को लक्ष्य बनाकर उन्हें नियमों के पालन के लिए जागरूक किया जा रहा है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और “शून्य मृत्यु माह” के लक्ष्य को साकार किया जा सके. जिला परिवहन अधिकारी रामकृष्ण चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन हो रहा है. बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के परिपेक्ष में यह अनिवार्य हो गया है कि लोगों को यातायात नियमों प्रति ज्यादा से ज्यादा जागरूक करें. इसी क्रम में पहले सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता था अब सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोगों के बीच पहुंचकर हम यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर सके, इसके तहत आज प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है.

इस तरह नियमों की दे रही जानकारीइस प्रदर्शनी के अंदर यातायात नियमों की जानकारी उपलब्ध करवाई है ताकि भीलवाड़ा के लोग इसमें जाकर यातायात नियमों के प्रति जागरूक हो सके. सड़क सुरक्षा माह में हमारा मुख्य फोकस 6E पर रहेगा, यह हमारे कार्य योजना का प्रतीक है इसके तहत हम स्कूल कॉलेज में जाकर स्टूडेंट्स को सड़क सुरक्षा नियम के बारे में जानकारी देंगे. इसके साथ ही एनफोर्समेंट पर हमारी कार्यवाही रहेगी. ट्रैफिक पुलिस और विभाग के कर्मियों द्वारा कार्यवाही करते हुए ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को रोका जाएगा. इसके साथ ही जो भी ब्लैक स्पॉट है उन्हें चयनित किया जाएगा और उसमें सुधार किया जाएगा. जो भी सड़क सुरक्षा महा में जुड़े हुए हैं वह अपने-अपने दायित्व को पूरा करेंगे.

सड़क सुरक्षा नियमों की पालना जरूरी क्योंकि घर पर कोई करता है अपना इंतजारअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन ने कहा कि सड़क सुरक्षा प्रदर्शनी का उद्घाटन आज जिला परिवहन अधिकारी अतिरिक्त जिला कलेक्टर और पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा किया गया है. यह प्रदर्शनी यही संदेश देती है कि जीवन बहुत अनमोल है ना कि लोग जब भी सड़क पर निकले तो ट्रैफिक रूल्स का फॉलो बड़ी शिद्दत से करनी चाहिए क्योंकि घर पर उनका कोई इंतजार कर रहा है मेरी सभी से गुजारिश है कि ट्रैफिक नियमों की पूर्ण रूप से पालन करें.

About the AuthorMonali Paul

Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें

Location :

Bhilwara,Rajasthan

First Published :

January 03, 2026, 19:16 IST

homerajasthan

भीलवाड़ा सड़क सुरक्षा माह प्रदर्शनी से यातायात नियमों के लिए किया जागरूक

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj