Sports

श्रीलंका ए के खिलाड़ी पर एक्शन, वैभव सूर्यवंशी को BCCI ने क्या सजा दी?

होमखेलक्रिकेट

श्रीलंका ए के खिलाड़ी पर एक्शन, वैभव सूर्यवंशी को BCCI ने क्या सजा दी?

Last Updated:June 17, 2026, 05:16 IST

vaibhav suryavanshi bcci: श्रीलंका ए के खिलाफ ट्राई-सीरीज मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई खिलाड़ी विशेन हलमबागे के बीच हुई तीखी बहस और धक्का-मुक्की के विवाद पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने युवा खिलाड़ी का बचाव किया है. बीसीसीआई ने इस मामले पर काफी सुरक्षात्मक रुख अपनाया है और देवजीत सैकिया ने किसी भी तरह की अनुशासनात्मक कार्रवाई से इनकार करते हुए कहा, ‘हम अपने खिलाड़ियों को पूरी तरह से टूर्नामेंट पर ध्यान केंद्रित करने देंगे. उन्हें किसी भी अन्य बाहरी मुद्दे या विवाद से विचलित नहीं होना चाहिए.’श्रीलंका ए के खिलाड़ी पर एक्शन, वैभव सूर्यवंशी को BCCI ने क्या सजा दी?Zoomवैभव सूर्यवंशी को लेकर बीसीसीआई सचिन का आया बयान.

नई दिल्ली. श्रीलंका में चल रही ट्राई-नेशन ‘ए’ सीरीज के दौरान भारत के 15 साल के उभरते हुए बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ‘ए’ के खिलाड़ी विशेन हलमबागे के बीच हुई तीखी बहस और धक्का-मुक्की के मामले ने क्रिकेट जगत में तूल पकड़ लिया है. मैच के बाद हुए इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद हर तरफ यह सवाल उठ रहा था कि क्या भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इस युवा खिलाड़ी पर कोई सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगा? इस पूरे मामले में बीसीसीआई का रिएक्शन आया है. बता दें कि बोर्ड पूरी तरह से अपने युवा खिलाड़ी के समर्थन में आया है.

बीसीसीआई सचिव ने क्या कहा?वैभव सूर्यवंशी को सोशल मीडिया और कई क्रिकेट विश्लेषकों की आलोचना का सामना करना पड़ा. कई लोगों का मानना था कि खेल के मैदान पर ऐसी आक्रामकता स्वीकार्य नहीं है. इसके बावजूद, बीसीसीआई ने अपने युवा खिलाड़ी को सार्वजनिक रूप से फटकार लगाने के बजाय उनका बचाव किया है. बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इस विवाद को एक मामूली सी बात बताते हुए खारिज कर दिया. उन्होंने साफ किया कि बोर्ड का पूरा ध्यान टीम की जीत पर है, न कि बाहरी विवादों पर. ‘स्पोर्टस्टार’ से बातचीत में सैकिया ने कहा, ‘हम अपने खिलाड़ियों को केवल टूर्नामेंट पर ध्यान केंद्रित करने देंगे. वे ऐसी किसी भी बाहरी या अप्रत्याशित घटना से अपना ध्यान न भटकाएं.’

क्या था पूरा विवाद?यह घटना दांबुला में भारत ‘ए’ और श्रीलंका ‘ए’ के बीच खेले गए एक बेहद रोमांचक मैच के बाद हुई, जिसमें भारतीय टीम को सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा. मैच खत्म होने के तुरंत बाद श्रीलंका ‘ए’ के खिलाड़ी विशेन हलमबागे ने वैभव सूर्यवंशी पर तंज कसते हुए कहा, ‘मैच खत्म, अब तुम घर जाओ.’ वैभव इस स्लेजिंग पर अपना आपा खो बैठे. टीवी फुटेज में साफ देखा गया कि दोनों के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद दोनों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई. मामला बढ़ता देख दोनों टीमों के सीनियर खिलाड़ियों और साथियों ने तुरंत बीच-बचाव किया और दोनों को अलग किया.

श्रीलंका बोर्ड का एक्शनविशेन हालमबागे और सीनियर विकेटकीपर निरोशन डिकवेला पर श्रीलंका क्रिकेट द्वारा नियुक्त मैच रैफरी प्रदीप जयप्रकाश ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की है. यह कार्रवाई भारत ए के खिलाफ मैच के दौरान उनके व्यवहार के कारण की गई है. सूत्रों के मुताबिक वैभव सूर्यवंशी और हालमबागे के बीच झगड़े को और बिगड़ने से रोकने वाले डिकवेला पर अधिक अपील करने के लिए कार्रवाई की गई. सजा क्या मिली है या अभी पता नहीं चला है.

About the AuthorShivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj