Rajasthan

फिल्मों जैसी कार्रवाई! यूपी से पीछा कर दबोचे गांजा तस्कर, कार की लाइटों में छिपा रखा था 47 किलो से ज्यादा गांजा

Last Updated:July 05, 2026, 16:45 IST

Jaipur Hindi News: राजस्थान की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने सवाई माधोपुर जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 47 किलो 288 ग्राम गांजा जब्त किया है. इस मामले में मुकुट बिहारी जांगिड़ और हनुमान मीणा को गिरफ्तार किया गया है. जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ओडिशा सहित अन्य राज्यों से गांजा लाकर राजस्थान में सप्लाई करते थे और उनका नेटवर्क मणिपुर, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना तक फैला हुआ था. ANTF की टीम ने आरोपियों का उत्तर प्रदेश के ललितपुर से पीछा कर उन्हें दबोचा. जांच में खुलासा हुआ कि कार की हेडलाइटों में विशेष मॉडिफाइड बॉक्स बनाकर उसमें सीलबंद पैकेटों में गांजा छिपाया गया था. मामले की जांच जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है.

ख़बरें फटाफट

मणिपुर से ओडिशा और MP तक फैला नशे का नेटवर्क! राजस्थान ANTF की बड़ी कार्रवाईZoomराजस्थान की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने सवाई माधोपुर जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 47 किलो 288 ग्राम गांजा जब्त किया है

जयपुर. राजस्थान में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है. ANTF की टीम ने सवाई माधोपुर जिले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 47 किलोग्राम और 288 ग्राम अवैध गांजे के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है. जब्त किए गए गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है. एएनटीएफ के पुलिस महानिरीक्षक (IG) विकास कुमार ने इस पूरी कार्रवाई का खुलासा किया है.

मिली जानकारी के अनुसार, ANTF की टीम को इस तस्करी के संबंध में पुख्ता मुखबिर से सूचना मिली थी. इसके बाद एक्टिव हुई टीम ने आरोपियों का उत्तर प्रदेश के ललितपुर से ही पीछा करना शुरू कर दिया था. तस्कर लगातार पुलिस को चकमा देने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन मुस्तैद टीम ने सवाई माधोपुर जिले की सीमा में आते ही घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मुकुट बिहारी जांगिड़ और हनुमान मीणा के रूप में हुई है.

गाड़ी की लाइटों में बनाए थे खुफिया मॉडिफाइड बॉक्सतस्करों ने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों से बचने के लिए बेहद शातिराना तरीका अपनाया हुआ था. उन्होंने गांजा छिपाने के लिए अपनी गाड़ी की लाइटों के पीछे विशेष रूप से मॉडिफाइड बॉक्स (खुफिया केबिन) बनवा रखे थे. जब ANTF की टीम ने गाड़ी की सघन तलाशी ली, तो इन मॉडिफाइड बॉक्स के अंदर से सीलबंद पैकेटों में भरा हुआ कुल 47 किलो 288 ग्राम गांजा बरामद हुआ. पुलिस भी तस्करों की इस मॉडिफिकेशन तकनीक को देखकर हैरान रह गई.

देशभर में फैला है नशा नेटवर्कशुरूआती पूछताछ में सामने आया है कि इन तस्करों का जाल देश के कई राज्यों में फैला हुआ है. यह नेटवर्क मणिपुर, झारखंड, मध्य प्रदेश, उड़ीसा और तेलंगाना जैसे राज्यों से जुड़ा हुआ है. आरोपी मुख्य रूप से उड़ीसा और अन्य सुदूर राज्यों से कम कीमत पर गांजा लाते थे और उसे राजस्थान (प्रदेश) के अलग-अलग जिलों में महंगे दामों पर सप्लाई करते थे.

पूछताछ में जुटी पुलिसANTF के आईजी विकास कुमार ने बताया कि इस कार्रवाई से इस अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है. पुलिस अब गिरफ्तार तस्करों मुकुट बिहारी और हनुमान मीणा से कड़ाई से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि राजस्थान में उनके संपर्क किन-किन स्थानीय तस्करों से हैं और वे इस खेप को जयपुर या प्रदेश के किस हिस्से में खपाने वाले थे. आने वाले दिनों में इस मामले में कई और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है.

About the AuthorJagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj