Entertainment

रिलीज के 48 घंटे के अंदर भारत में बैन हुई ‘सतलज’, जी5 ने क्यों लिया यह फैसला? जानिए पूरी कहानी

Last Updated:July 05, 2026, 22:39 IST

दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलज’ दो दिन पहले जी5 पर रिलीज किया गया था. अब इसे प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है. भारत में फिल्म ‘सतलज’ की रिलीज पर रोक लग गई है. फिल्म एक्टिविस्ट जसवंत सिंह खालरा के स्ट्रगल को बयां करती है. फिल्म को सेंसर बोर्ड से पास कराने के लिए लंबा स्ट्रगल करना पड़ा था. फिल्म 3 जुलाई को बिना कट्स के रिलीज हुई थी, मगर कुछ समुदायों के विरोध और संवेदनशील मुद्दे की वजह से इसे जी5 ने हटा दिया. अब सोशल मीडिया पर क्रिएटर्स की आजादी को लेकर नई बहस छिड़ गई है.

ख़बरें फटाफट

रिलीज के 48 घंटे के अंदर भारत में बैन हुई 'सतलज', जी5 ने क्यों लिया यह फैसला?Zoom फिल्म ‘सतलज’ 2 दिन पहले जी5 पर रिलीज हुई थी.

नई दिल्ली: दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलज’ ने दर्शकों के दिलो-दिमाग को झकझोर दिया है. फिल्म देखने के बाद अपने आंसू रोक पाना मुश्किल हो रहा है. फिल्म में एक्टिविस्ट जसवंत सिंह खालरा के जीवन और दर्दनाक अंत को दर्शाया गया है. इसे मेकर्स ने जी5 पर रिलीज किया था, लेकिन महज दो दिन बाद ही भारत में इसकी स्ट्रीमिंग पर रोक लग गया. जी5 ने स्टेटमेंट जारी करके बताया कि देश के मौजूदा हालातों और को देखते हुए फिल्म को अगले आदेश तक भारत में न दिखाने का फैसला लिया गया है. हालांकि, जी5 ने कहा कि फिल्म को दर्शकों से जो रिस्पॉन्स मिला था, वह वाकई हैरान करने वाला था. वे इसे जल्द से जल्द प्लेटफॉर्म पर लाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. फिल्म पर अचानक लगे बैन ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है.

फिल्म 1990 के दशक के पंजाब के उस काले दौर की कहानी बयां करती है, जिसमें जसवंत सिंह खालरा के जीवन और संघर्ष को दिखाया गया है. फिल्म में पुलिस की ज्यादती, फर्जी एनकाउंटर और हजारों गायब हुए लोगों के संवेदनशील मुद्दों को उठाया गया है. सेंसर बोर्ड ने भी फिल्म को पास करने में करीब 3-4 साल लगा दिए थे. इसमें 127 कट्स लगाने की मांग की थी. बोर्ड चाहता था कि फिल्म के लीड किरदार का नाम बदला जाए और पंजाब पुलिस से जुड़े कई सीन्स हटाए जाएं. डायरेक्टर हनी त्रेहन और दिलजीत दोसांझ इस बात पर अड़ गए थे कि फिल्म बिना किसी कट्स के ही रिलीज होगी. खींचतान की वजह से फिल्म का नाम ‘पंजाब 95’ से बदलकर ‘सतलज’ करना पड़ा था.

दिलजीत दोसांझ ने फिल्म ‘सतलज’ में लीड रोल निभाया है.

कॉन्टेंट पर लोगों ने जताई आपत्तितमाम दिक्कतों के बाद 3 जुलाई को फिल्म बिना किसी कट के जी5 पर रिलीज हुई. फिल्म आते ही छा गई और क्रिटिक्स से लेकर आम जनता ने दिलजीत दोसांझ की एक्टिंग की जमकर तारीफ की. मगर जहां एक तरफ लोग इसकी कहानी की सराहना कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों ने इस पर संवेदनशील मुद्दों को एकतरफा दिखाने का आरोप लगाते हुए आपत्ति जताई. भारी दबाव के चलते रिलीज के महज दो दिन बाद ही जी5 को बैकफुट पर आना पड़ा और फिल्म को हटाना पड़ा. अब देखना यह है कि क्या दिलजीत की फिल्म दोबारा भारत के दर्शकों के सामने आ पाएगी या नहीं.’

About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj