खाटूश्यामजी में 25 जून से दो दिवसीय मासिक मेला, निर्जला एकादशी पर लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को लेकर प्रशासन सतर्क

Last Updated:June 24, 2026, 19:28 IST
Nirajala Ekadashi: सीकर के खाटूश्यामजी मंदिर में 25 जून से निर्जला एकादशी के अवसर पर दो दिवसीय मासिक मेले की शुरुआत होगी, जिसमें देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन के लिए रींगस से खाटूश्यामजी मार्ग को नो व्हीकल जोन घोषित किया है और पार्किंग व यातायात की विशेष व्यवस्था की गई है. बाबा श्याम का विशेष श्रृंगार सतरंगी फूलों और ड्राई-फ्रूट्स से किया जाएगा, जबकि सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल, होमगार्ड्स और 24 घंटे अलर्ट सिस्टम तैनात रहेगा.
सीकर. विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में बाबा श्याम का दो दिवसीय मासिक मेला 25 जून से शुरू होगा. निर्जला एकादशी के अवसर पर आयोजित होने वाले इस मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. इस बार एकादशी और द्वादशी के बाद शनिवार एवं रविवार का अवकाश होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में अधिक रहने का अनुमान है. मेले को लेकर प्रशासन और श्री श्याम मंदिर कमेटी द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.मेले की व्यवस्थाओं के लिए जिला कलक्टर आशीष मोदी और पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने अधिकारियों को श्रद्धालुओं के सुगम एवं सुरक्षित दर्शन को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए. जिला कलक्टर ने विद्युत एवं चिकित्सा विभाग को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए ताकि मेले के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी उत्पन्न न हो.
फूलों एवं ड्राई-फ्रूट्स से होगा श्रृंगारमासिक मेले के दौरान बाबा श्याम का विशेष श्रृंगार भी आकर्षण का केंद्र रहेगा. दिल्ली और कोलकाता से मंगवाए गए सतरंगी फूलों एवं ड्राई-फ्रूट्स से बाबा का मनमोहक श्रृंगार किया जाएगा. मेले में सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं. पुलिस बल के साथ-साथ अन्य सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती की जाएगी.
रींगस से खाटूश्याम जी रोड़ नो व्हीकल जोन घोषितमेले को लेकर भीड़ प्रबंधन व यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष योजना लागू की जाएगी. रींगस से खाटूधाम तक तीन दिनों के लिए नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है. वाहनों की पार्किंग व्यवस्था 52 बीघा पार्किंग व सांवलपुरा रोड पार्किंग में की गई है. छोटे वाहन एनएच-52 से शाहपुरा गांव होकर 52 बीघा पार्किंग में जाएंगे. बड़े वाहन एनएच-52 होते हुए सांवलपुरा रोड स्थित पार्किंग में ठहरेंगे. वाहनों की निकासी मंढ़ा मार्ग से एनएच-52 की ओर की जाएगी.
दर्शन व्यवस्था में भी बदलावश्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि निर्जला एकादशी पर आयोजित मेले में इस बार रींगस डायवर्जन से लामिया तिराहे तक के रास्तों पर टीनशेड लगाकर कर किया है. भीड़ बढ़ने पर श्रद्धालुओं को लखदातार मैदान होते हुए भेजा जाएगा. उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर श्री श्याम मंदिर कमेटी द्वारा 400 स्थायी सुरक्षा गार्ड्स के अलावा 600 सुरक्षा गार्ड्स व 500 होमगार्ड्स पुलिस को भी उपलब्ध करवाए जाएंगे. भक्तों के लिए पानी के 10 लाख पाउच तैयार किए गए हैं. इसके अलावा 10 पानी के टैंकर 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे.
About the AuthorMonali Paul
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Sikar,Rajasthan



