Kangana Ranaut Best Historical Movies on OTT: कंगना रनौत की हिस्टोरिकल फिल्में, एक ने कमाए 130 करोड़, दूसरी पर छिड़ गई बहस

Last Updated:June 24, 2026, 19:16 IST
कंगना रनौत ने अपने करियर में कई ऐसे किरदार निभाए हैं, जो सिर्फ लोगों के एंटरटेनमेंट तक सीमित नहीं रहे, बल्कि इतिहास और राजनीति के अहम अध्यायों को भी बड़े पर्दे पर लेकर आए.कभी उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई, तो कभी जयललिता और इंदिरा गांधी जैसी शख्सियतों का किरदार निभाकर अपनी अभिनय क्षमता का अलग ही परिचय दिया. ओटीटी पर आप इन सभी फिल्मों को देख सकते हैं.
नई दिल्ली. कंगना रनौत बॉलीवुड की उन चुनिंदा एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जिन्होंने ऐतिहासिक और बायोपिक फिल्मों में कई दमदार किरदार निभाए हैं. रानी लक्ष्मीबाई से लेकर जयललिता और इंदिरा गांधी तक, कंगना ने बड़े पर्दे पर कई चर्चित शख्सियतों को जीवंत किया है. अगर आप इतिहास और पीरियड ड्रामा फिल्मों के शौकीन हैं, तो ये फिल्में OTT पर जरूर देख सकते हैं.
कंगना ने अपने करियर में हर तरह के रोल निभाए हैं. फिर वह गैंगस्टर जैसी फिल्में हों या फैशन जैसी. हर तरह की फिल्मों में उन्होंने अपने रोल से तहलका मचाया है. लेकिन ग्लैमर रोल को छोड़ दें तो उन्होंने कई हिस्टोरिकल फिल्मों में भी काम किया है. इन फिल्मों में उन्होंने काम से दर्शकों को हैरान कर दिया था.
इनमें पहले बात कर रहे हैं, साल 2019 में आई फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी की. 25 जनवरी साल 2019 को रिलीज हुई इस फिल्म में कंगना ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभाया था. जीवन और 1857 की क्रांति पर आधारित इस फिल्म में कंगना रनौत ने अपनी एक्टिंग से लोगों को चौंका दिया था. उनकी दमदार एक्टिंग, एक्शन सीक्वेंस और डायलॉग डिलीवरी को खूब सराहा गया. कई समीक्षकों ने इसे उनके करियर की बेहतरीन परफॉर्मेंस में शामिल किया. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म किया था. दुनियाभर में 130 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया. IMDb पर फिल्म को 6.4/10 रेटिंग मिली है.जिसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
Add as Preferred Source on Google
दूसरी है, थलाइवी, साल 2021 में आई इस फिल्म में कंगना ने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री और अभिनेत्री जे. जयललिता का किरदार निभाया था. उनकी जिंदगी पर बनी इस बायोपिक में कंगना रनौत लीड रोल में थीं. फिल्म में उन्होंने जयललिता के फिल्मी करियर से लेकर राजनीति के शिखर तक पहुंचने के सफर को दिखाया.
कंगना के लुक ट्रांसफॉर्मेशन और अभिनय की काफी तारीफ हुई. हालांकि कोविड काल में रिलीज होने की वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर पाई. IMDb पर इसे 5.9/10 रेटिंग मिली है.फिल्म को आप नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
तीसरी है उनकी साल 2017 में आई फिल्म रंगून. द्वितीय विश्व युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया था. फिल्म में कंगना रनौत ने जूलिया नाम की एक मशहूर फिल्म स्टार का रोल निभाकर खूब वाहवाही लूटी थी. कंगना की इस फिल्म में शाहिद कपूर और सैफ अली खान भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे. कंगना की एक्टिंग को समीक्षकों ने काफी सराहा, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी. IMDb पर फिल्म की रेटिंग 5.6/10 है.फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
कंगना की साल 2025 में आई फिल्म इमरजेंसी को लेकर भी खूब चर्चा हुई थी. ये फिल्म राजनीतिक-ऐतिहासिक फिल्म भारत में 1975 में लगाए गए आपातकाल पर आधारित है. फिल्म में कंगना रनौत ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया. फिल्म में उनके किरदार और एक्सप्रेशंस की खूब चर्चा हुई थी. कंगना की इस फिल्म को लेकर खूब बहस हुई थी.
इस फिल्म में काम करने के साथ-साथ फिल्म का निर्देशन भी खुद कंगना ने ही किया है. फिल्म में आपातकाल के दौरान हुए राजनीतिक घटनाक्रम को दिखाया गया है. कंगना की एक्टिंग को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन इंदिरा गांधी के लुक और बॉडी लैंग्वेज की काफी चर्चा हुई. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन औसत रहा. IMDb पर इसे 5.2/10 रेटिंग मिली है.फिल्म को आप नेटफ्ल्किस पर देख सकते हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



