Rajasthan

PM Modi Rajasthan Visit | 4 जुलाई को राजस्थान आ सकते हैं पीएम मोदी, जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल और पचपदरा रिफाइनरी के लोकार्पण की तैयारियां तेज

Last Updated:June 24, 2026, 17:57 IST

PM Modi Rajasthan Visit : 4 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान का दौरा कर सकते हैं. जोधपुर एयरपोर्ट नए टर्मिनल और बाड़मेर पचपदरा रिफाइनरी लोकार्पण की संभावना है. फिलहाल अभी आधिकारिक घोषणा बाकी है. उधर जोधपुर और पचपदरा में तैयारियां तेज हो गई हैं. प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों की रफ्तार यह संकेत दे रही है कि आने वाले दिनों में कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा हो सकती है. फिलहाल जोधपुर और बाड़मेर दोनों जगह लोगों की नजरें 4 जुलाई पर टिकी हुई हैं.4 जुलाई को राजस्थान आ सकते हैं पीएम मोदी, जोधपुर और पचपदरा में तैयारियां तेजZoomपीएम मोदी का राजस्थान संभावित दौरा

जोधपुर. राजस्थान में जुलाई के पहले सप्ताह की शुरुआत बड़े कार्यक्रमों के साथ हो सकती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4 जुलाई को राजस्थान आने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि अभी तक इस प्रस्तावित दौरे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जोधपुर से लेकर बाड़मेर तक तैयारियां तेज हो गई हैं. प्रशासन, एयरपोर्ट अथॉरिटी और संबंधित विभाग संभावित कार्यक्रम को देखते हुए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं.

जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री 4 जुलाई को जोधपुर के नवनिर्मित एयरपोर्ट टर्मिनल भवन को राष्ट्र को समर्पित कर सकते हैं. इसके साथ ही बाड़मेर जिले के पचपदरा में तैयार हुई रिफाइनरी के लोकार्पण का कार्यक्रम भी प्रस्तावित बताया जा रहा है. दोनों परियोजनाओं को राजस्थान के विकास से जुड़ी अहम उपलब्धियों के तौर पर देखा जा रहा है.

480 करोड़ रुपये की लागत से बना नया टर्मिनलजोधपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल भवन 480 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है. यह भवन पुराने टर्मिनल की तुलना में करीब छह गुना बड़ा बताया जा रहा है. अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस टर्मिनल को 37 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया गया है. नए टर्मिनल की खास बात यह है कि इसमें मारवाड़ की संस्कृति और विरासत को भी जगह दी गई है. यात्रियों को यहां क्षेत्र की ऐतिहासिक पहचान की झलक देखने को मिलेगी. भवन के अंदर जसवंत थड़ा और उम्मेद भवन पैलेस से जुड़ी कलाकृतियां प्रदर्शित की जाएंगी, जो यहां आने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकती हैं. यात्रियों की सुविधा के लिए छह एरोब्रिज बनाए गए हैं. इसके अलावा 20 चेक-इन काउंटर, आठ प्रवेश द्वार, आगमन और प्रस्थान के लिए अलग-अलग व्यवस्था, 240 ट्रॉलियां और तीन कन्वेयर बेल्ट की सुविधा भी उपलब्ध होगी. माना जा रहा है कि नया टर्मिनल जोधपुर को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से जोड़ने में मदद करेगा.

पचपदरा रिफाइनरी में भी तैयारियां शुरूउधर बाड़मेर जिले के पचपदरा में भी गतिविधियां तेज हो गई हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 4 जुलाई को यहां प्रस्तावित दौरा बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक रिफाइनरी में 1 जुलाई से व्यावसायिक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी हाल ही में एचआरआरएल प्रतिनिधियों के साथ बैठक की थी. इसके बाद पचपदरा रिफाइनरी परिसर में विशाल डोम और अन्य तैयारियों का काम शुरू कर दिया गया है. अधिकारियों का कहना है कि संभावित कार्यक्रम को देखते हुए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं.

अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजारहालांकि प्रधानमंत्री के राजस्थान दौरे को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है. लेकिन प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों की रफ्तार यह संकेत दे रही है कि आने वाले दिनों में कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा हो सकती है. फिलहाल जोधपुर और बाड़मेर दोनों जगह लोगों की नजरें 4 जुलाई पर टिकी हुई हैं, क्योंकि इस दिन प्रदेश को दो बड़ी परियोजनाओं की सौगात मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jodhpur,Jodhpur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj