Rajasthan
आखिर क्या है चांदी के ‘अफीम पौधे’ का राज, जिसे चढ़ाने एमपी से मालासेरी डूंगरी धाम दौड़ा चला आया किसान? – हिंदी

मरुधरा के इस मंदिर में मन्नत पूरी होने पर दी गई ऐसी भेंट, जिसकी हो रही….
Bhilwara Video: भीलवाड़ा के मालासेरी डूंगरी धाम में भगवान देवनारायण के प्रति भक्तों की अनोखी आस्था बढ़ती जा रही है. हाल ही में मध्यप्रदेश के एक किसान ने अपनी मन्नत पूरी होने पर मंदिर में चांदी से बना अफीम का पौधा चढ़ाया है, जिसकी क्षेत्र में काफी चर्चा हो रही है. भगवान विष्णु के अवतार माने जाने वाले श्री देवनारायण की इस जन्मस्थली पर कई चमत्कारिक मान्यताएं प्रचलित हैं, जिनमें कड़वे और मीठे पत्तों वाला नीम का पेड़ भी शामिल है. श्रद्धा और भक्ति के इस केंद्र पर अब सांवलिया सेठ की तरह ही देश भर से श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर पहुँच रहे हैं.




