Rajasthan
राजस्थान में चमका पाली; टीबी के खिलाफ जंग में प्रदेश में मिला दूसरा स्थान, 183 ग्राम पंचायतें हुईं रोग मुक्त – हिंदी

पाली ने टीबी मरीजों की सेवा और जांच में प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान
Pali TB Free Mission Success: पाली जिले ने टीबी उन्मूलन अभियान में राजस्थान की रैंकिंग में दूसरा स्थान हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है. जिले की 183 ग्राम पंचायतें अब पूरी तरह टीबी मुक्त हो चुकी हैं और मरीजों की कुल संख्या में भी 6 प्रतिशत की गिरावट आई है. चिकित्सा विभाग की बेहतर मॉनिटरिंग और उन्नत तकनीकों के चलते अब टीबी का इलाज 18 महीने के बजाय केवल 6 महीने में संभव हो पा रहा है. इसके अतिरिक्त पाली जिला एक्स-रे जांच में प्रदेश में दूसरे और पोषण किट वितरण में छठे स्थान पर रहा है, जो जिले की सुदृढ़ स्वास्थ्य प्रणाली को दर्शाता है.




