अरे बाप रे ₹320 किलो हुआ नींबू! गर्मी से पहले ही रसोई से गायब, कीमतों ने आम आदमी को किया बेहाल

Last Updated:April 23, 2026, 14:14 IST
Lemon prices out of control in Karauli : गर्मी शुरू होने से पहले ही नींबू के दाम आसमान छू रहे हैं. बाजार में कमी और बढ़ती मांग के कारण कीमतें 300 रुपये किलो पार कर गई हैं. कई जगह नींबू मिलना भी मुश्किल हो गया है. ऐसे में आम आदमी की रसोई से नींबू धीरे-धीरे गायब होता नजर आ रहा है, जिससे बजट पर असर पड़ रहा है.
गर्मी का मौसम अभी पूरी तरह से शुरू भी नहीं हुआ है, लेकिन बाजारों में नींबू की किल्लत साफ नजर आने लगी है. हालत यह है कि जो नींबू कुछ ही समय पहले 180 से 200 रुपये किलो बिक रहा था, उसके भाव अब बढ़कर 300 से 320 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं.
तेजी से बढ़ती कीमतों और घटती उपलब्धता के कारण नींबू अब आम आदमी की रसोई से दूर होता जा रहा है. गर्मी के मौसम में जहां नींबू पानी और ठंडे पेय की मांग सबसे ज्यादा रहती है, वहीं बाजार में इसकी कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं. कई जगहों पर नींबू के दाम इतने बढ़ गए हैं कि लोग इसे खरीदने से बच रहे हैं. परिणामस्वरूप, रोजमर्रा के खाने और पेय पदार्थों से नींबू धीरे-धीरे गायब होता नजर आ रहा है.
शहर की सब्जी मंडियों में इन दिनों नींबू की आवक काफी कम हो गई है. कई दुकानों पर तो नींबू या तो सीमित मात्रा में मिल रहा है या फिर पूरी तरह से गायब है. जहां उपलब्ध है, वहां ऊंचे दामों के कारण ग्राहक खरीदने से बच रहे हैं. दुकानदारों का कहना है कि मांग के मुकाबले सप्लाई बेहद कम है, जिससे कीमतों में लगातार उछाल आ रहा है.
Add as Preferred Source on Google
थोक बाजार से जुड़े व्यापारियों के अनुसार, इस साल नींबू की फसल कमजोर रही है, जिससे शुरुआत से ही दाम ऊंचे बने हुए हैं. थोक व्यापारी लवकुश सैनी का कहना है कि नींबू की आवक कम होने और गर्मी बढ़ने के साथ मांग तेजी से बढ़ रही है.
फिलहाल नींबू के दाम लोगों को चौंका रहे हैं. थोक बाजार में इसकी कीमत 180 से 200 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है, जबकि फुटकर में यह 300 से 320 रुपये किलो तक बिक रहा है. बढ़ती मांग और सीमित आपूर्ति के कारण कीमतों में लगातार उछाल बना हुआ है. व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी कीमतों में गिरावट की उम्मीद कम है, जिससे आम लोगों की जेब पर बोझ और बढ़ सकता है.
जैसे-जैसे तापमान बढ़ेगा, नींबू की मांग और बढ़ेगी, जिससे इसके भाव में और उछाल आ सकता है. अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर यही स्थिति बनी रही तो कीमतें और भी ऊपर जा सकती हैं.
नींबू न सिर्फ स्वाद के लिए बल्कि गर्मी में स्वास्थ्य के लिहाज से भी जरूरी माना जाता है. ऐसे में इसकी बढ़ती कीमतों ने आम लोगों के बजट को बिगाड़ दिया है. फिलहाल हालात यह हैं कि नींबू अब आम जरूरत नहीं, बल्कि महंगी चीज बनता जा रहा है, जो हर किसी की पहुंच में नहीं है.
First Published :
April 23, 2026, 14:14 IST



