भीषण गर्मी का कहर! बच्चों की सेहत को देखते हुए जोधपुर में स्कूलों का समय बदला, जानें नई टाइमिंग

Last Updated:April 25, 2026, 12:14 IST
Jodhpur School Timing Change: भीषण गर्मी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जोधपुर प्रशासन ने स्कूलों के समय में अहम बदलाव किया है. नर्सरी से लेकर 8वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए अब स्कूल सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगे. यह निर्णय बच्चों को तेज धूप और लू के प्रभाव से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है. पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका थी. शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन ने मिलकर यह कदम उठाया है ताकि पढ़ाई भी प्रभावित न हो और छात्रों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सके. अभिभावकों ने इस फैसले का स्वागत किया है और इसे समयानुकूल बताया है.
ख़बरें फटाफट
जोधपुर: जोधपुर में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू के असर को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों के हित में बड़ा फैसला लिया है. जिला कलेक्टर आलोक रंजन के निर्देश पर जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में नर्सरी से लेकर 8वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए स्कूल समय में बदलाव किया गया है. अब 25 अप्रैल से आगामी आदेश तक इन कक्षाओं का संचालन सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक किया जाएगा. प्रशासन का कहना है कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है.
जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों में भीषण गर्मी और लू को लेकर चेतावनी जारी की गई है. इसी को देखते हुए यह आदेश लागू किया गया है, ताकि छोटे बच्चों को तेज धूप और गर्म हवाओं के प्रभाव से बचाया जा सके. यह आदेश जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केन्द्रों पर भी लागू होगा. आदेश में स्पष्ट किया गया है कि प्री-प्राइमरी, कक्षा 1 से 8 तक अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों के लिए यह नया समय निर्धारित रहेगा.
विद्यार्थियों को राहत, स्टाफ समय यथावत; अभिभावकों ने फैसले का किया स्वागतप्रशासन की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार संशोधित समय केवल विद्यार्थियों के लिए लागू होगा. स्कूलों के शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक स्टाफ के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है और उनका कार्य समय पूर्ववत रहेगा। गर्मी को देखते हुए अभिभावकों ने भी इस निर्णय का स्वागत किया है. माना जा रहा है कि इससे बच्चों को लू और तापमान के बढ़ते असर से राहत मिलेगी और पढ़ाई भी प्रभावित नहीं होगी.
भीषण गर्मी में स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए डॉक्टरों की जरूरी सलाहइधर चिकित्सकों ने भी बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. डॉक्टरों का कहना है कि दोपहर के समय धूप में बाहर निकलने से बचें और यदि कोई जरूरी काम हो तो सिर ढककर ही बाहर जाएं .शरीर में पानी की कमी न हो इसके लिए अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करें. छाछ, दही, लस्सी, नींबू पानी और फलों के रस को दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी गई है, ताकि लू और डिहाइड्रेशन से बचाव किया जा सके.
About the AuthorJagriti Dubey
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jodhpur,Rajasthan
First Published :
April 25, 2026, 12:14 IST



