Sports

Akash Deep Wedding: कौन हैं अक्षिता राज? जिनसे शादी करने जा रहे हैं क्रिकेटर आकाश दीप, पहली बार सामने आई तस्वीर

होमखेलक्रिकेट

कौन हैं अक्षिता? क्रिकेटर आकाश दीप की होने वाली दुल्हन, पहली फोटो आई सामने

Last Updated:June 23, 2026, 21:17 IST

akash deep fiance akshita raj photo: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप 24 जून को वाराणसी में शादी करने वाले हैं. शादी की रस्में पहले ही शुरू हो चुकी हैं, इस बीच उनकी होने वाली दुल्हन अक्षिता राज की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर छा गई है. अक्षिता राज बिहार के रोहतास की रहने वाली हैंकौन हैं अक्षिता? क्रिकेटर आकाश दीप की होने वाली दुल्हन, पहली फोटो आई सामनेZoomआकाश दीप की मंगेतर की पहली फोटो आई सामने.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप बहुत जल्द अपनी जिंदगी की एक नई और खूबसूरत पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं. 24 जून यानी कल वाराणसी (काशी) के आलीशान होटल ‘Taj Ganges’ में आकाश दीप अक्षिता राज संग सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध जाएंगे. शादी से जुड़ी रस्में पूरे पारंपरिक अंदाज में शुरू हो चुकी हैं, जिसमें सोमवार को हुई मेहंदी सेरेमनी के बाद मंगलवार को हल्दी की रस्म धूमधाम से निभाई गई. आकाश दीप की शादी की खबर सामने आते ही फैंस उनकी मंगेतर की एक झलक देखने को बेताब हैं, जिसका इंतजार अब खत्म हो चुका है.

दरअसल, शादी से पहले अक्षिता राज की एक फोटो सामने आई है. फोटो में आकाश दीप की मंगेतर महंगी लगवाती हुई नजर आ रही हैं. अक्षिता की पहली तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. हालांकि, फोटो आकाश दीप और परिवार के किसी सदस्य के आधिकारिक सोशल मीडिया से पोस्ट नहीं की गई है, लेकिन दावा किया जा रहा है कि यह भारतीय क्रिकेटर की होने वाली पत्नी ही हैं. आइए जानते हैं अक्षिता राज के बारे में.

कौन हैं आकाश दीप की होने वाली दुल्हन अक्षिता राज?अक्षिता राज बिहार के रोहतास (मणिकपुर, इंद्रपुरी थाना क्षेत्र) की रहने वाली हैं. वह अमित कुमार सिंह और रेनू सिंह की सुपुत्री हैं. अक्षिता पढ़ाई-लिखाई में बेहद होनहार रही हैं. उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (BIT), मेसरा से BCA और MCA की डिग्री हासिल की है. अक्षिता के शानदार एकेडमिक रिकॉर्ड को देखते हुए उन्हें संस्थान से ही एक बेहतरीन जॉब ऑफर मिला था. हालांकि, इसी बीच आकाश दीप के साथ शादी की बात आगे बढ़ने के कारण उन्होंने इस जॉब को जॉइन नहीं करने का फैसला किया. यह पूरी तरह से दोनों परिवारों की सहमति से तय हुई एक अरेंज मैरिज है.

Indian cricketer Akash Deep dancing to Bhojpuri songs with Bhojpuri actors during his Tilak ceremony. Pure desi vibes and full-on celebration. 🔥 pic.twitter.com/Ylgs1AYehq
— सीतामढ़ी जिला 🇮🇳 (@SitamarhiJila) June 22, 2026

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj