Entertainment

Akshay Kumar and Kareena Kapoor movies: इस टॉप हीरोइन के साथ नहीं चला अक्षय कुमार का जादू, इन 6 फिल्मों में किया काम, सिर्फ 1 ही मूवी हुई सुपरहिट

Last Updated:April 18, 2026, 13:25 IST

बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार का जादू हर हीरोइन के साथ नहीं चल पाया है. एक ऐसी ही टॉप एक्ट्रेस के साथ उन्होंने कुल 6 फिल्मों में स्क्रीन शेयर की, लेकिन हैरानी की बात यह है कि इनमें से सिर्फ एक ही मूवी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई. हालांकि, इस जोड़ी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने हमेशा पसंद किया, लेकिन कमजोर स्क्रिप्ट और खराब कहानी की वजह से बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की सफलता का ग्राफ काफी नीचे रहा.

ख़बरें फटाफट

इस हीरोइन संग अक्षय ने 6 फिल्मों में किया काम, सिर्फ 1 ही मूवी हुई सुपरहिटZoomअक्षय कुमार के साथ एक्ट्रेस की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब सराहा.

नई दिल्ली. बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और बेबो यानी करीना कपूर खान की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने हमेशा दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचा है. सन 2001 में फिल्म अजनबी से शुरू हुआ था. जहां इनकी सिर्फ एक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बारिश की, वहीं कुछ फिल्में उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकीं. आज हम दोनों सितारों की हिट और फ्लॉप फिल्मों के सफर पर एक नजर डालते हैं.

आपको जानकर हैरानी होगी अक्षय कुमार और करीना कपूर ने साथ में सिर्फ ही सुपरहिट फिल्म दी है और बाकी सबकी सब हिट के लिए तरस गईं. इस लिस्ट में ऐतराज से लेकर टशन जैसी मूवी के नाम शामिल हैं. यहां पर दखिए अक्षय कुमार और करीना कपूर की फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड.

अजनबी

यह अक्षय कुमार और करीना कपूर की पहली फिल्म थी. फिल्म का प्लॉट सस्पेंस थ्रिलर था, जिसमें दो कपल मॉरीशस में मिलते हैं और पत्नियों की अदला-बदली के खेल में मर्डर मिस्ट्री उलझ जाती है. अक्षय ने इसमें नेगेटिव रोल निभाया था.बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म औसत रही, लेकिन अक्षय के विलेन अवतार को बहुत सराहना मिली.

ऐतराज

इस फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति (अक्षय कुमार) की है, जिस पर उसके बॉस की बीवी (प्रियंका चोपड़ा) रेप का झूठा आरोप लगाती है. करीना कपूर ने इसमें अक्षय की पत्नी की भूमिका निभाई, जो कोर्ट में वकील बनकर अपने पति की बेगुनाही साबित करती है. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज साबित हुई और आज भी अपनी बोल्ड स्क्रिप्ट के लिए जानी जाती है.

बेवफा

फिल्म का प्लॉट एक ऐसी लड़की (करीना) के इर्द-गिर्द घूमता है, जिसे अपनी बहन की मौत के बाद अपने जीजा (अनिल कपूर) से शादी करनी पड़ती है, जबकि वह अपने प्रेमी (अक्षय) से प्यार करती है. भारी स्टारकास्ट और बेहतरीन संगीत के बावजूद इसकी धीमी कहानी दर्शकों को पसंद नहीं आई और यह बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में औसत रही.

कमबख्त इश्क

यह एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म थी जिसका प्लॉट स्टंटमैन (अक्षय कुमार) और एक सर्जन (करीना कपूर ) की तकरार और प्यार पर आधारित था. फिल्म में हॉलीवुड स्टार सिल्वेस्टर स्टेलोन ने भी काम किया था. मूवी ने ओपनिंग तो शानदार ली थी, लेकिन खराब रिव्यू के कारण यह केवल औसत प्रदर्शन ही कर पाई.

टशन

टशन यह एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म थी. इसमें अक्षय कुमार के साथ करीना कपूर की केमिस्ट्री नजर आई थी. विलेन का रोल अनिल कपूर ने निभाया था. फिल्म अपने स्टाइल अक्षय के देसी लुक और करीना के जीरो फिगर के कारण काफी चर्चा में रही थी. भारी प्रचार और बड़े स्टारकास्ट के बावजूद कमजोर स्क्रिप्ट के कारण यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप एवरेज साबित हुई.

गुड न्यूज

करीब एक दशक बाद करीना कपूर और अक्षय कुमार की जोड़ी फिर साथ आई. फिल्म का प्लॉट आईवीएफ प्रक्रिया के दौरान स्पर्म के बदल जाने की एक कॉमेडी और इमोशनल कहानी थी. अक्षय और करीना ने इसमें एक शहरी कपल की भूमिका निभाई जबकि दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी फिल्म का हिस्सा थे. बॉक्स ऑफिस पर ‘गुड न्यूज’ ने 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की और सुपरहिट कहलाई.

About the AuthorKamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

First Published :

April 18, 2026, 13:25 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj