Entertainment

Golmaal 5 में अक्षय कुमार की लॉटरी! मिली अजय देवगन से ज्यादा फीस, 22 दिन की शूटिंग के लिए मिले इतने करोड़

Last Updated:May 16, 2026, 08:18 IST

रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बन रही ‘गोलमाल 5’ की ऊटी में शूटिंग चल रही है. हाल में रोहित ने एक पोस्ट शेयर कर इसका अपडेट दिया. 5वें सीक्वल से शरमन जोशी इस कॉमेडी फ्रेंचाइजी कमबैक कर रहे हैं. वहीं, अक्षय कुमार भी फिल्म में अहम किरदार निभा रहे हैं. रोहित ने अक्षय का लुक भी रिवील किया था.

अक्षय कुमार रोहित शेट्टी की ‘गोलमाल’ सीरीज की पांचवीं किस्त में नजर आएंगे. रोहित शेट्टी ने मार्च में अपने 52वें जन्मदिन के मौके पर ‘गोलमाल 5’ का ऐलान किया था. उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें अक्षय कुमार और शरमन की एंट्री देखने को मिली. अक्षय फिल्म के लिए 18 से 22 दिन की शूटिंग कर रहे हैं. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

अक्षय कुमार को करोड़ों रुपए में फीस मिल रही है. अक्षय की फीस फिल्म के लीड एक्टर अजय देवगन की अपफ्रंट फीस से ज्यादा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार अजय देवगन की अपफ्रंट फीस से ज्यादा चार्ज कर रहे हैं, हालांकि फ्रेंचाइजी के लीड अजय का भी बैकएंड डील है. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

आईएएनएस के मुताबिक, एक सूत्र ने बताया, “अक्षय कुमार 18-22 दिन की शूटिंग कर रहे हैं. उन्हें करीब 35-40 करोड़ रुपये मिल रहे हैं, जो अजय देवगन की अपफ्रंट फीस से ज्यादा है क्योंकि अजय प्रॉफिट शेयरिंग बेसिस पर काम कर रहे हैं.” (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

Add as Preferred Source on Google

बता दें, रोहित शेट्टी ने अपने बर्थडे के दिन यह भी खुलासा किया था कि अक्षय कुमार फिल्म में ‘सरप्राइज पैकेज’ होंगे. डायरेक्टर ने फिल्म के सेट से बीटीएस मोमेंट्स शेयर किए थे, जिसमें अक्षय का गंजा लुक सामने आया था. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

अजय देवगन ने 27 अप्रैल को बताया था कि फिल्म की नई शूटिंग शेड्यूल शुरू हो गई है. उन्होंने ऊटी से एक मजेदार वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, शरमन जोशी और कुणाल खेमू नजर आ रहे थे. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

‘गोलमाल’ फिल्म सीरीज की पहली किस्त में अजय देवगन, तुषार कपूर, अरशद वारसी और शरमन जोशी के साथ रिमी सेन और परेश रावल भी थे. बताया जाता है कि यह फिल्म हर्ष शिवशरण के मराठी नाटक ‘घर घर’ पर आधारित है, जिससे प्रेरित होकर वौरा ने गुजराती नाटक ‘अफलातून’ लिखा था, जो फिल्म के लिए भी प्रेरणा बनी. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

इस फिल्म के बाद चार सीक्वल आए, जैसे ‘गोलमाल रिटर्न्स’ (2008), ‘गोलमाल 3’ (2010) और ‘गोलमाल अगेन’ (2017). इन सभी फिल्मों में अजय, अरशद, तुषार, संजय मिश्रा, व्रजेश हिरजी और मुकेश तिवारी नजर आए, जबकि श्रेयस तलपड़े तीन, कुणाल खेमू और जॉनी लीवर दो फिल्मों में दिखे. अब अक्षय कुमार पांचवीं किस्त में शामिल हो रहे हैं. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

रोहित शेट्टी ने अरशद वारसी और शरमन जोशी के साथ 14 मई को 2006 की हिट फिल्म ‘गोलमाल: फन अनलिमिटेड’ के आइकॉनिक रेस कार सीन को फिर से क्रिएट किया. इस सीन में अरशद (माधव) और शरमन (लक्ष्मण) एक लड़की निराली का दिल जीतने के लिए कार रेस में भाग लेते हैं. वीडियो में 20 साल पहले के किरदारों से लेकर आज तक का ट्रांजिशन दिखाया गया है, जिसमें वही आइकॉनिक सीन को रीक्रिएट किया गया है. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj