मुंबई में सस्ते जैकेट-विंड चीटर, ठाणे क्लोथिंग हब में उपलब्ध

Last Updated:November 17, 2025, 17:51 IST
मुंबई और नवी मुंबई के फैशन प्रेमियों के लिए ठंडी का मौसम अब और भी स्टाइलिश. ठाणे के क्लोथिंग हब में आपको एडिडास, नाइक और जॉर्डन जैसे डिज़ाइन वाली स्पोर्ट्स जैकेट्स सिर्फ ₹400-550 में मिलेंगी. विंड चीटर से लेकर फर वाले गर्म जैकेट तक, हर साइज और रंग में स्टॉक मौजूद है. स्टाइल, आराम और बजट का बेमिसाल संगम जल्दी करें, स्टॉक जल्दी खत्म हो जाता है.
मुंबई. ठंडी का मौसम शुरू हो चुका है, इस साल मुंबई में बारिश देर तक चली, इस कारण यहां ठंड थोड़ी देर से शुरू हुई, पर इस साल ठंड थोड़ी ज्यादा है. इस मौसम में गर्म कपड़े, जैसे जैकेट और विंड चीटर, जैसे कपड़ों का व्यापार जोर-शोर से चल रहा है. हर तरफ ठंडी के कपड़ों का मार्केट लग रहा है. ऐसे में कुछ स्टाइलिश और नए जमाने के फैशन से जुड़ा कपड़ा ही आज के जमाने के लोगों को पसंद आता है. ठाणे में स्थित एक दुकान, जिसका नाम क्लोथिंग हब है, यह स्टाइलिश और स्पोर्टी वियर्स के मैन्युफैक्चरिंग के लिए जाना जाता है, यहां आप ठंड में पहने जाने वाले जैकेट आधे से भी कम दाम में खरीद सकते हैं.
सस्ते में स्पोर्ट्स जैकेट
स्पोर्ट्स वियर में बड़े ब्रांड्स, जैसे एडिडास, नाइक और जॉर्डन के जैकेट 4–5 हज़ार में बिकते हैं या फिर उससे भी ज्यादा, पर ऐसे ही डिज़ाइन के जैकेट मार्केट में ₹1000–1500 में बिकते हैं. ऐसा ही जैकेट, एडिडास, नाइक और जॉर्डन के डिज़ाइन वाली, क्लोथिंग हब नामक संस्था खुद बनाती है और इसे ₹400 से ₹550 तक में बेचती है. इन दिनों इस दुकान पर बहुत ज़्यादा भीड़ देखने को मिल रही है, मुंबई से लेकर नवी मुंबई तक के लोग यहां स्पोर्ट्स वियर खरीदने आ रहे हैं. यहां आपको अनगिनत प्रकार के जैकेट देखने को मिलेंगे, यह दुकान ठाणे के वर्तकनगर में स्थित है.
₹550 में विंड चीटर जैकेट
पहले के मुकाबले अब के समय में स्पोर्ट्स वियर काफी ज्यादा आकर्षक और डिज़ाइन में बेहतर मिल रहे हैं. जैकेट्स में भी यह लाल, हरा, पीला और पिला रंग जैसे आकर्षक रंगों में उपलब्ध हैं. इस दुकान में आपको स्मॉल साइज से लेकर 5XL साइज तक के जैकेट्स मिल जाएंगे. अगर आप बाइक राइडर हैं तो आपको विंड चीटर जैकेट लेना चाहिए, जो जॉर्डन और नाइक के बड़े लोगो के साथ डिज़ाइन किया हुआ मिलेगा, इसकी कीमत ₹550 होगी. इसके अलावा, अगर आप ठंड से बचने के लिए गर्म जैकेट लेना चाहते हैं, तो अंदर से फर लगे हुए जैकेट लें, जो आपको ₹450 से ₹500 तक में पड़ेगा. इस दुकान में स्टॉक आते ही कुछ ही घंटों में खत्म हो जाता है क्योंकि पूरे मुंबई में इसकी बहुत ज़्यादा मांग है.
Monali Paul
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW… और पढ़ें
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :
Mumbai,Maharashtra
First Published :
November 17, 2025, 17:51 IST
homelifestyle
मुंबई में यहां मिल रहे सस्ते जैकेट-विंड चीटर, ठाणे क्लोथिंग हब है सबकी पसंद



