23 FIR, जमीन कब्जाने का आरोप और 100 करोड़ से ज्यादा की मनी लॉन्ड्रिंग; अमित गांगुली को ED ने दबोचा

Last Updated:September 16, 2026, 11:14 IST
पश्चिम बंगाल में जमीन कब्जाने और दस्तावेजों में बड़े पैमाने पर हेरफेर कर करोड़ों की हेराफेरी करने वाले सिंडिकेट पर ईडी ने जोरदार प्रहार किया है. ईडी के कोलकाता जोनल कार्यालय ने 15 सितंबर 2026 की देर रात कार्रवाई करते हुए आरोपी अमित गांगुली को गिरफ्तार कर लिया. केंद्रीय जांच एजेंसी के मुताबिक, यह पूरा मामला फिलहाल 100 करोड़ रुपये से अधिक की मनी लॉन्ड्रिंग और गैरकानूनी जमीन कब्जे से जुड़ा है.
कोलकाता. जमीन कब्जाने, दस्तावेजों और लैंड रिकॉर्ड में कथित फर्जीवाड़े तथा पावर ऑफ अटॉर्नी से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अमित गांगुली को गिरफ्तार किया है. ED के कोलकाता जोनल ऑफिस ने यह कार्रवाई की है. एजेंसी के मुताबिक, मामला फिलहाल 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है.
ED के अनुसार, अमित गांगुली को 15 सितंबर 2026 की रात गिरफ्तार किया गया. जांच के दौरान एजेंसी ने पाया कि आरोपी ने अलग-अलग व्यक्तियों और संस्थाओं की संपत्तियों पर कथित तौर पर विभिन्न गैरकानूनी तरीकों से नियंत्रण हासिल किया.
जांच एजेंसी के मुताबिक, इसके लिए फर्जी बोर्ड रेजोल्यूशन, जाली हस्ताक्षर वाले फर्जी एग्रीमेंट फॉर सेल, फर्जी डीड और अन्य दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया. इसके अलावा लैंड रिकॉर्ड में कथित हेरफेर और झूठे या फर्जी दावों के आधार पर सिविल मुकदमे दाखिल करने की बात भी जांच में सामने आई है.
ED के मुताबिक, आरोपी पर जमीन मालिकों के वैध अधिकारों से इनकार करने और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने वाले लोगों के खिलाफ कथित तौर पर धमकी और शारीरिक बल का इस्तेमाल करने के आरोप भी हैं.
जांच एजेंसी के अनुसार, अमित गांगुली के खिलाफ पश्चिम बंगाल पुलिस में 23 FIR दर्ज हैं. ED का कहना है कि इतने मामलों में आरोपी की कथित संलिप्तता बार-बार आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने की ओर इशारा करती है. एजेंसी के मुताबिक, इन मामलों से संपत्तियों को कथित तौर पर धोखाधड़ी और गैरकानूनी तरीकों से हासिल करने तथा उनके साथ लेन-देन करने के एक लगातार जारी modus operandi का भी पता चलता है.
About the Authorराकेश रंजन कुमार
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…
और पढ़ेंLocation :
Kolkata,West Bengal
First Published :
September 16, 2026, 10:42 IST



