Alwar News: लक्ष्मणगढ़ में तेज रफ्तार कार का कहर, कई पलटे खाकर खेत में गिरी, एक युवक की मौत, दो घायल

Last Updated:June 28, 2026, 18:30 IST
Alwar News: लक्ष्मणगढ़ के गोपालपुरा मोड़ के पास देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कई पलटे खाकर खेत में जा गिरी. हादसे में नीरज पूनिया की मौके पर मौत हो गई, जबकि लोकेश पूनिया और सचिन सदावत गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
अलवर. जिले के लक्ष्मणगढ़ कस्बे में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. गोपालपुरा मोड़ स्थित एक खेत के पास तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर कई बार पलटे खाते हुए खेत में जा गिरी. हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे में कार की परिचालक सीट पर बैठे नीरज पूनिया की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं कार में सवार लोकेश पूनियाऔर सचिन सदावत गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और राहत कार्य में मदद करते हुए घायलों को कार से बाहर निकाला.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मणगढ़ पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद सचिन सदावत की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल अलवर रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है. वहीं लोकेश पूनिया का भी प्राथमिक उपचार किया गया है और उसकी स्थिति पर चिकित्सक निगरानी रख रहे हैं. फिलहाल हालत गंभीर बनी हुई है.
ससुराल से लौटते समय हुआ हादसा
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीनों युवक देर रात नीरज के ससुराल से वापस लौट रहे थे. इसी दौरान गोपालपुरा मोड़ के पास तेज रफ्तार के कारण चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और कार अनियंत्रित होकर कई पलटे खाती हुई सीधे खेत में जा गिरी. माना जा रहा है कि गति अधिक होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और इतना बड़ा हादसा हो गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मणगढ़ की मोर्चरी में रखवाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है.
About the AuthorMonali Paul
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Alwar,Rajasthan



