Rajasthan

गजब हिमाकत! टूरिस्ट वीजा पर भारत आया बांग्लादेशी युवक, राजस्थान से 14 साल की लड़की को भगा ले गया

Last Updated:May 07, 2026, 15:40 IST

Jhalawar News : झालावाड़ पुलिस ने बांग्लादेश के एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसे उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से पकड़ा गया है. वह झालवाड़ से 14 साल की लड़की को बहलाफुसलाकर भगा ले गया था. वह लड़की को बांग्लादेश ले जाने की प्लानिंग बना रहा था. लेकिन उससे पहले ही पकड़ा गया. पुलिस ने लड़की को भी बरामद कर लिया है. आरोपी युवक टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था.टूरिस्ट वीजा पर भारत आया बांग्लादेशी राजस्थान से 14 साल की लड़की को भगा ले गयाZoomझालावाड़ पुलिस ने उसे प्रयागराज से पकड़ा है.

झालावाड. झालावाड़ जिले की झालरापाटन थाना पुलिस ने दो साल पहले टूरिस्ट वीजा लेकर बांग्लादेश से भारत पहुंचे बंग्लादेशी युवक को नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में गिरफ्तार किया है. आरोपी स्वपनो विश्वास टूरिस्ट वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी अपना नाम बदलकर झालावाड़ जिले में डटा हुआ था. इस दौरान आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए कई भारतीय दस्तावेज भी तैयार करा लिए. उसके बाद यहां से 14 साल की एक लड़की को बहला फुसलाकर उसे उत्तर प्रदेश के प्रयागराज ले गया. पुलिस ने अपहरण मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़की को प्रयागराज से बरामद कर लिया है. वह लड़की को बांग्लादेश ले जाने की प्लानिंग करके बैठा था.

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि इस संबंध में परिवादी की ओर से झालरापाटन थाने में केस दर्ज कराया था. परिवादी ने बताया कि उसकी 14 साल की बेटी का अपहरण कर लिया गया है. इसमें परिवादी ने आरोपी युवक स्वपनो विश्वास पर लड़की का अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीमों का गठन कर आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी. पुलिस ने कई स्थानों पर आरोपी की तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया.

झालावाड़ में आदित्य के नाम से रह रहा था आरोपी
जांच के दौरान पुलिस को आरोपी की ओर से नाबालिग को कोलकाता ले जाने का इनपुट मिला. इस पर पुलिस ने आरपीएफ की मदद से प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर नाबालिग लड़की को बरामद स्वपनों विश्वास को गिरफ्तार कर लिया. एसपी अमित कुमार ने बताया कि बंग्लादेशी युवक विश्वास झालावाड़ में आदित्य के नाम से रह रहा था. जांच पड़ताल में उसकी असली पहचान बांग्लादेश निवासी स्वप्नो विश्वास के रूप में हुई है.

2024 में टूरिस्ट वीजा पर भारत आया थापुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी 2024 में टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था. लेकिन वीजा खत्म होने के बाद भी अवैध रूप से यहीं रह रहा था. पुलिस की पड़ताल में पता चला है कि आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज बनवा रखे हैं. उनके स्थानीय पता दर्ज करवा रखा है. आरोपी का नाबालिग लड़की से संपर्क मोबाइल फोन के जरिए हुआ था. वह उसे बांग्लादेश ले जाने की योजना बना चुका था. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है.

About the AuthorSandeep Rathore

संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jhalawar,Jhalawar,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj