अमायरा | Jaipur News | Amyra Death

Last Updated:July 10, 2026, 23:03 IST
Amyra Death Case : जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल में 9 वर्षीय छात्रा अमायरा की मौत के 8 महीने बाद चार्जशीट दाखिल हुई. माता-पिता ने कार्रवाई पर सवाल उठाए, सख्त कार्रवाई की मांग की. अमायरा के पिता विजय मीणा ने कहा कि इस मामले में सभी जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए. उन्होंने मांग की कि आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए और मामले में एबेटमेंट यानी उकसावे से जुड़ी धाराएं भी जोड़ी जाएं.नीरजा मोदी स्कूल में 9 वर्षीय अमायरा की मौत के 8 महीने बाद कोर्ट में चार्जशीट, माता-पिता बोले- हमारी लड़ाई सिर्फ अपनी बेटी के लिए नहीं
जयपुर. जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल में 9 वर्षीय छात्रा अमायरा की मौत के करीब 8 महीने बाद मामला एक बार फिर चर्चा में है. पुलिस की ओर से कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद अमायरा के माता-पिता और संयुक्त अभिभावक संघ ने प्रेस वार्ता कर कार्रवाई पर सवाल उठाए. इस दौरान अमायरा की मां शिवानी अपनी बेटी को याद करते हुए भावुक हो गईं. उन्होंने कहा कि उनकी सबसे बड़ी लड़ाई अब सिर्फ अपनी बेटी के लिए नहीं, बल्कि उन सभी बच्चों के लिए है, ताकि भविष्य में किसी और परिवार को ऐसा दर्द न झेलना पड़े.
प्रेस वार्ता के दौरान शिवानी ने कहा कि उन्होंने अपनी बेटी को खो दिया, लेकिन अब उनकी कोशिश है कि किसी और बच्चे के साथ ऐसी घटना दोबारा न हो. उन्होंने कहा कि उन्होंने अपना घर-बार और नौकरी तक छोड़ दी है. अब उनका पूरा समय इस लड़ाई को लड़ने में जा रहा है. शिवानी ने कहा कि अगर इस मामले में जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो ऐसी घटनाएं दोबारा भी हो सकती हैं. इसलिए वह चाहती हैं कि पूरे मामले में निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई हो.
पिता विजय मीणा ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांगअमायरा के पिता विजय मीणा ने कहा कि इस मामले में सभी जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए. उन्होंने मांग की कि आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए और मामले में एबेटमेंट यानी उकसावे से जुड़ी धाराएं भी जोड़ी जाएं. उन्होंने यह भी मांग की कि स्कूल प्रबंधन, प्रिंसिपल और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस (केयर एंड प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन) एक्ट की धारा 75 समेत सभी लागू कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाए.
8 महीने बाद कोर्ट में दाखिल हुई चार्जशीटयह मामला 1 नवंबर 2025 का है, जब जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल परिसर में 9 वर्षीय छात्रा अमायरा की मौत हो गई थी. इस घटना ने पूरे शहर को झकझोर दिया था. अब करीब 8 महीने बाद पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है. हालांकि अमायरा के माता-पिता और संयुक्त अभिभावक संघ का कहना है कि चार्जशीट में कार्रवाई पर्याप्त नहीं है और कई अहम पहलुओं पर अभी भी सख्त कदम उठाए जाने बाकी हैं.
संयुक्त अभिभावक संघ भी आया साथप्रेस वार्ता में संयुक्त अभिभावक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल और प्रदेश प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अभिषेक जैन ‘बिट्टू’ भी मौजूद रहे. उन्होंने भी मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग की. अमायरा के माता-पिता का कहना है कि उनकी यह लड़ाई किसी एक केस तक सीमित नहीं है. उनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर जवाबदेही तय हो और भविष्य में किसी भी परिवार को अपनी संतान को इस तरह न खोना पड़े.
About the AuthorAnand Pandey
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan



