World

पीएम मोदी स्‍टीव वॉ संग पहुंचे मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, दिया ऑटोग्राफ – pm narendra modi Australia Visit Melbourne Cricket Ground with Steve Waugh

होमताजा खबरदेश

पीएम मोदी स्‍टीव वॉ संग पहुंचे मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, खेल सहयोग पर बड़ा ऐलान

Last Updated:July 10, 2026, 08:29 IST

PM Modi Australia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलहाल 3 देशों की यात्रा पर ऑस्‍ट्रेलिया में हैं. यहां उन्‍होंने पीएम एंथनी अल्‍बनीज से मुलाकात की. दोनों देशों के बीच कई अहम समझौते हुए हैं. यूरेनियम के साथ ही रेयर अर्थ मिनरल्‍स और डिफेंस सेक्‍टर में सहयोग पर भी दोनों देशों के बीच सहमति बनी है. इसके अलावा स्‍पोर्ट सेक्‍टर पर भी अहम घोषणाएं की गई हैं.पीएम मोदी स्‍टीव वॉ संग पहुंचे मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, खेल सहयोग पर बड़ा ऐलानZoomप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व क्रिकेटर स्‍टीव वॉ के साथ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड का दौरा किया. उनके साथ ऑस्‍ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्‍बनीज भी थे.

PM Modi Australia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक ऑस्‍ट्रेलिया दौरे का आज यानी 10 जुलाई 2026 को आखिरी दिन है. पीएम मोदी की इस यात्रा के दौरान भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच कई अहम समझौते हुए हैं. खासकर यूरेनियम सप्‍लाई, रेयर अर्थ मिनरल्‍स और डिफेंस सेक्‍टर में अहम समझौते हुए हैं. पीएम मोदी ने इस मौके पर ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड का भी दौरा किया. इस मौके पर उनके साथ पीएम एंथीन अल्‍बनीज और पूर्व ऑस्‍ट्रेल‍ियाई क्रिकेटर स्‍टीव वॉ भी मौजूद थे. पीएम मोदी ने युवा खिलाड़ियों से बातचीत की और उन्‍हें ऑटोग्राफ भी दिया. MCG में दिए अपने संबोधन में पीएम मोदी ने स्‍टीव वॉ का खासतौर पर जिक्र किया. इस दौरान उनके पास खड़े ऑस्‍ट्रेलियाई पीएम अल्‍बनीज मुस्‍कुराते रहे. एमसीजी के दौरे के बाद पीएम मोदी न्‍यूजीलैंड के लिए रवाना होंगे. तकरीबन 40 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री न्‍यूजीलैंड की यात्रा पर जा हे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ विश्व प्रसिद्ध मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) का दौरा किया और दोनों देशों के बीच खेल सहयोग को नई दिशा देने की घोषणा की. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट्स कोलैबोरेशन शुरू करने का ऐलान करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच खेलों के क्षेत्र में साझेदारी भविष्य में और मजबूत होगी. एमसीजी में खिलाड़ियों, खेल अधिकारियों और युवाओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह मैदान केवल क्रिकेट का स्टेडियम नहीं, बल्कि खेल भावना, अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्टता का प्रतीक है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज का आभार व्यक्त किया और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव वॉ की भी सराहना की, जिन्होंने क्रिकेट के जरिए दुनिया भर के खिलाड़ियों को प्रेरित किया.

‘ खेल केवल जीत और हार तक सीमित नहीं’

पीएम मोदी ने कहा कि खेल केवल जीत और हार तक सीमित नहीं होते, बल्कि वे टीम भावना, अनुशासन, सम्मान और संघर्ष से सीखने की प्रेरणा देते हैं. उन्होंने युवा खिलाड़ियों से बड़े सपने देखने, कड़ी मेहनत करने और खेल भावना को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया. अपने संबोधन में मोदी ने भारत में खेलों को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया’ जैसे अभियानों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन पहलों ने युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया है. उन्होंने कहा कि आज भारतीय खिलाड़ी दुनिया के लगभग हर बड़े खेल मंच पर देश का गौरव बढ़ा रहे हैं.

#WATCH | Melbourne, Australia | Prime Minister Narendra Modi interacts with young cricketers during his visit to the Melbourne Cricket Ground.

He was accompanied by Australian Prime Minister Anthony Albanese.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj