श्री सीमेंट प्लांट के बाहर किसान की मौत के बाद भड़का गुस्सा, पुलिस-ग्रामीण आमने-सामने!

Last Updated:July 02, 2026, 15:40 IST
Jhunjhunu News: झुंझुनूं में श्री सीमेंट प्लांट के बाहर ट्रॉले की टक्कर से किसान की मौत के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया. पुलिस लाठीचार्ज, पथराव और तनावपूर्ण स्थिति बनी. जानकारी के अनुसार टोडपुरा की ढाणी निवासी ओमप्रकाश पुत्र जवाहरलाल धींवा बाइक से टोडपुरा से नवलगढ़ की ओर जा रहे थे. इसी दौरान गोठड़ा स्थित श्री सीमेंट फैक्ट्री के मुख्य गेट के पास फैक्ट्री में प्रवेश कर रहे एक ट्रॉले ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए.श्री सीमेंट प्लांट के बाहर किसान की मौत, ग्रामीणों का प्रदर्शन.
झुंझुनूं. झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ इलाके में गोठड़ा स्थित श्री सीमेंट प्लांट के बाहर एक सड़क हादसे ने पूरे इलाके का माहौल बदल दिया. ट्रॉले की टक्कर से एक किसान की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग फैक्ट्री के मुख्य गेट पर जुट गए और मुआवजे के साथ सड़क सुरक्षा के इंतजाम की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया. मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने आ गए. कुछ देर के लिए हालात तनावपूर्ण हो गए.
प्रदर्शन के दौरान कुछ ग्रामीण फैक्ट्री परिसर में घुस गए. इसके बाद पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया. लाठीचार्ज होते ही मौके पर भगदड़ मच गई. वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने भी पुलिस पर पथराव किया. पूरे घटनाक्रम के बाद श्री सीमेंट प्लांट के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया और प्रशासन हालात को संभालने में जुट गया.
ट्रॉले की टक्कर से गई किसान की जानजानकारी के अनुसार टोडपुरा की ढाणी निवासी ओमप्रकाश पुत्र जवाहरलाल धींवा बाइक से टोडपुरा से नवलगढ़ की ओर जा रहे थे. इसी दौरान गोठड़ा स्थित श्री सीमेंट फैक्ट्री के मुख्य गेट के पास फैक्ट्री में प्रवेश कर रहे एक ट्रॉले ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें एम्बुलेंस की मदद से राजकीय जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. किसान की मौत की खबर गांव पहुंचते ही लोगों में भारी नाराजगी फैल गई और अगले ही दिन बड़ी संख्या में ग्रामीण फैक्ट्री के बाहर जमा हो गए.
ग्रामीणों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवालप्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि फैक्ट्री गेट से ट्रेलर, डंपर और अन्य भारी वाहन लगातार तेज रफ्तार में अंदर-बाहर आते हैं. इससे हर समय हादसे का खतरा बना रहता है. ग्रामीणों का आरोप है कि इससे पहले भी इस इलाके में कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी व्यवस्था नहीं की गई. ग्रामीणों की मांग है कि मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए. साथ ही फैक्ट्री गेट के दोनों तरफ स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं ताकि भारी वाहनों की रफ्तार कम हो और आगे ऐसे हादसे दोबारा न हों.
महिलाओं ने भी किया प्रदर्शन, वार्ता बेनतीजा रहीप्रदर्शन के दौरान कुछ महिलाओं ने भी प्लांट परिसर में जाने की कोशिश की, लेकिन वहां तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया. इसी बीच विरोध प्रदर्शन के दौरान मृतक की पत्नी की तबीयत बिगड़ गई और वह प्लांट के मुख्य गेट के सामने बेहोश होकर गिर पड़ीं. वहां मौजूद महिलाओं ने उन्हें संभाला. ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल कंपनी प्रबंधन से बातचीत के लिए फैक्ट्री परिसर में गया, लेकिन दोनों पक्षों के बीच कोई सहमति नहीं बन सकी. ग्रामीणों ने साफ कहा कि जब तक मृतक परिवार को उचित मुआवजा नहीं मिलेगा और सड़क सुरक्षा के ठोस इंतजाम नहीं किए जाएंगे, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.
About the AuthorAnand Pandey
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jhunjhunu,Jhunjhunu,Rajasthan



