मक्खी-मच्छरों से परेशान हैं पशु? केमिकल छोड़ें, घर पर बनाएं यह 100% सुरक्षित देसी स्प्रे

Last Updated:August 20, 2026, 15:23 IST
Machhar Makkhi Bhagaane Ka Desi Trick : पशुओं को मक्खी-मच्छर से बचाने के लिए केमिकल-मुक्त देसी स्प्रे बनाएं. नीम, कपूर और नींबू के रस से बना यह आयुर्वेदिक उपाय सुरक्षित और असरदार है. आमतौर पर ऐसे समय में कई कीट पशुओं में लग जाते हैं. इन कीटों के कारण न केवल पशु तनाव में रहते हैं, बल्कि उनके दूध उत्पादन पर असर पड़ता है और त्वचा के संक्रमण (Skin Infections) का खतरा भी बढ़ जाता है.
बाजार में मिलने वाले केमिकल वाले स्प्रे महंगे तो होते ही हैं, साथ ही पशुओं की त्वचा और सेहत के लिए भी नुकसानदेह साबित हो सकते हैं. लेकिन अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है. आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक ऐसा 100% देसी और सुरक्षित जुगाड़, जिससे मक्खी-मच्छर तुरंत भाग जाएंगे.
बारिश और नमी के मौसम में पशुपालक अक्सर अपने मवेशियों को मक्खी, मच्छर और परजीवियों (चिचड़ियों) के प्रकोप से बचाने के लिए परेशान रहते हैं. इन कीटों के कारण न केवल पशु तनाव में रहते हैं, बल्कि उनके दूध उत्पादन पर असर पड़ता है और त्वचा के संक्रमण (Skin Infections) का खतरा भी बढ़ जाता है. इस समस्या से निपटने के लिए कृषि और पशुपालन विशेषज्ञों ने पूर्णतः सुरक्षित और घर पर तैयार होने वाले आयुर्वेदिक प्राकृतिक उपायों को बेहद असरदार बताया है.
केमिकल-मुक्त यह स्प्रे न केवल कीटों को दूर भगाता है, बल्कि पशुओं की त्वचा को भी स्वस्थ रखता है.आवश्यक सामग्री: ताजे नीम के पत्ते (100-200 ग्राम), कपूर (10-20 ग्राम पिसा हुआ), नींबू का रस (100-200 मिलीलीटर) और पानी (1 लीटर).
Add as Preferred Source on Google
बनाने की विधि: सबसे पहले नीम के पत्तों को 1 लीटर पानी में तब तक उबालें जब तक पानी आधा और हरा न हो जाए. इसके बाद पानी को ठंडा करके छान लें. अब इस नीम के पानी में पिसा हुआ कपूर और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें और स्प्रे बोतल में भर लें.उपयोग का तरीका: इस घोल का छिड़काव सुबह या शाम के ठंडे समय में ही पशुओं के शरीर पर करें. तेज धूप में इसका इस्तेमाल न करें. छिड़काव करते समय ध्यान रखें कि स्प्रे पशुओं की आंखों या मुंह में न जाए.
नीम और मदार की धूनी: शाम के समय पशुओं के बाड़े से सुरक्षित दूरी पर नीम की सूखी पत्तियां या लकड़ियां जलाकर धुआं करें. धुएं के कड़वेपन से मच्छर और मक्खियां तुरंत बाड़े से भाग जाती हैं. बाड़े की साफ सफाई: पशुओं के बैठने की जगह पर गंदा पानी या कीचड़ जमा न होने दें. जलभराव वाले स्थानों पर नियमित रूप से प्राकृतिक कीटनाशक या फिनाइल का छिड़काव करें और पीने के लिए हमेशा साफ-ताजा पानी ही दें.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :
August 20, 2026, 15:23 IST



