9 रेटिंग वाली ‘गुल्लक’ के बदल गए अन्नू भैया, इस एक्टर ने किया रिप्लेस, दे चुके हैं कई हिट सीरीज-फिल्में

Last Updated:May 08, 2026, 12:01 IST
ओटीटी पर सबसे ज्यादा पॉपुलर कॉमेडी फैमिली ड्रामा ‘गुल्लक’ के 5वें सीजन में हमें वैभव राज गुप्ता देखने को नहीं मिलेंगे. जब पिछले साल इस सीजन की शूटिंग शुरू हुई, तो वह इसमें शामिल नहीं हुए. बाद में कंफर्म हुआ कि उन्होंने शो को छोड़ दिया है. वैभव शो में अन्नू मिश्रा का किरदार निभा रहे थे. एक अन्य प्रतिभाशाली एक्टर ने उन्हें रिप्लेस कर दिया है.
‘गुल्लक’ में अन्नू मिश्रा का किरदार निभाकर पॉपुलर हुए वैभव राज गुप्ता ने इस शो को छोड़ दजिया है. एक अन्य एक्टर ने उन्हें रिप्लेस किया है. वैभव के जाने से फैंस हैरान और निराश हैं. उनके शो छोड़ने की वजह मेकर्स के साथ तगड़े मतभेद रहे. हालांकि, जिस एक्टर ने वैभव को रिप्लेस किया है, उन्होंने पर्दे और ओटीटी पर अहम किरदार निभाए हैं.
अब जो एक्टर मिश्रा फैमिली का हिस्सा बनने जा रहे है, उसका नाम अनंत विजय जोशी है. अनंत शो में अन्नू मिश्रा का किरदार निभाएंगे. देखना दिलचस्प होगा कि अन्नू के किरदार में अनंत कितना असर छोड़ पाते हैं. वह भारी पड़ते हैं या हल्के? खैर, अनंत पहले से ही कई शोज और फिल्मों में काम कर चुके हैं.
अनंत जोशी आखिरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बनी बायोपिक ‘अजयः द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ में योगी आदित्यनाथ का किरदार निभाया है. वह ‘वर्जन भास्कर’, ’12th फेल’, ‘मामला लीगल है’, ‘कटहल’ और ‘यह काली-काली आंखें’ समेत कई शोज और फिल्मों में काम कर चुके हैं.
Add as Preferred Source on Google
‘गुल्लक’ एक पारिवारिक ड्रामा है, जिसे श्रेयांश पांडे ने बनाया है. टीवीएफ ने प्रोड्यूस किया है. सीरीज के चार सीजन आ चुके हैं. हर सीजन के हर एपिसोड में मिडिल क्लास फैमिली की समस्याओं और समाधान को खूबसूरती और हंसी-खुशी भरे अंदाज में दिखाया गया है.
इस सीरीज में मिश्रा परिवार—पिता संतोष, मां शांति, और उनके दो बेटे अन्नू और अमन—की मिडिल क्लास भारतीय जीवन की छोटी-छोटी, दिल छू लेने वाली घटनाओं को दिखाया गया है. पहले सीजन की आईएमडीबी रेटिंग 9 है. अन्य सीजन की रेटिंग भी 8 से ज्यादा ही है.
वन इंडिया की मुताबिक, वैभव राज गुप्ता और शो के प्रोड्यूसर्स टीवीएफ के बीच गंभीर मतभेद हो गए थे, जो इतना बढ़ गया कि वैभव को सीरीज छोड़नी पड़ी. वैभव की जगह लेने के लिए टीवीएप ने अनंत विजय जोशी को अप्रोच किया. सोनी लिव ने भी मेकर्स के इस फैसले को मंजूरी दे दी थी.
एबीपी डॉटकॉम की एक रिपोर्ट के मुतबिक इनसाइडर्स का कहना है कि टीवीएफ में हाल ही में कई शो को लेकर अंदरूनी तनाव चल रहा है. फैंस को वैभव का अन्नू मिश्रा का किरदार बहुत पसंद था, और अब देखना होगा कि अनंत के परफॉर्मेंस पर दर्शकों की क्या प्रतिक्रिया होगी.
वैभव के जाने के बाद, फैंस के मन में सवाल है कि क्या अमन और अन्नू के बीच वही भाईचारा और केमिस्ट्री बनी रहेगी. ‘गुल्लक’ हमेशा अपनी भावनात्मक गहराई और पारिवारिक रिश्तों के लिए सराहा गया है, और फैंस उत्सुक हैं लेकिन चिंतित भी हैं कि क्या गुल्लक 5 इस बड़े बदलाव के बाद भी अपनी खासियत बरकरार रख पाएगा.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



