Rajasthan

राजस्थान CET-2026 में बड़ा बदलाव, 3 साल तक मान्य रहेगा प्रमाण-पत्र, अब नहीं टकराएंगी परीक्षाएं

Last Updated:May 08, 2026, 12:01 IST

Rajasthan CET 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने CET-2026 को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए प्रमाण-पत्र की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल कर दी है. इससे 20 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इस बार परीक्षा का स्तर कठिन रखा जाएगा, ताकि सीमित संख्या में अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा के लिए पात्र हों. स्नातक स्तर की CET के आवेदन जून में और सीनियर सेकंडरी स्तर के आवेदन जुलाई में शुरू हो सकते हैं. साथ ही बोर्ड अब यूनिवर्सिटी और भर्ती परीक्षाओं की तारीखें टकराने से बचाने की तैयारी भी कर रहा है.

ख़बरें फटाफट

राजस्थान CET-2026 में बड़ा बदलाव, 3 साल तक मान्य रहेगा प्रमाण-पत्रZoom

जयपुर. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा लगातार सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए भर्तियों का आयोजन किया जा रहा है और बोर्ड आए दिन भर्तियों से संबंधित नए फैसले भी लेता है. ऐसे ही हाल ही में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा CET-2026 की परीक्षा के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, जिसमें इस बार होने वाली CET परीक्षा में पात्रता और प्रमाण-पत्र की वैधता को लेकर बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है. इस बार CET-2026 की परीक्षा में राजस्थान के लाखों स्टूडेंट्स भाग लेंगे, जो एक पात्रता एग्जाम है. इस एग्जाम में स्टूडेंट्स के लिए अब बोर्ड ने CET प्रमाण-पत्र की वैधता अवधि 1 साल से बढ़ाकर 3 साल कर दी है.

साथ ही पात्रता के लिए भी 40% अंक और आरक्षित वर्ग को 5% छूट की शर्त लागू रहेगी. लेकिन इस बार CET परीक्षा का स्तर कठिन रहेगा, ताकि मुख्य परीक्षा के लिए सीमित संख्या में अभ्यर्थी ही पात्र हो सकें. बोर्ड के CET-2026 परीक्षा के इस फैसले के बाद 20 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को CET प्रमाण-पत्र की वैधता अवधि का फायदा मिलेगा. CET-2026 स्नातक स्तर की परीक्षा के लिए इस साल जून महीने में आवेदन मांगे जाएंगे और नवंबर माह तक परीक्षा का आयोजन संभव है. वहीं CET-2026 सीनियर सेकंडरी स्तर के लिए बोर्ड जुलाई में आवेदन लेगा और दिसंबर माह तक परीक्षा का आयोजन संभव है.

18 लाख अभ्यर्थियों की CET वैधता हो चुकी है खत्म

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा CET एग्जाम का आयोजन अलग-अलग भर्तियों की पात्रता के लिए किया जाता है, जिनमें प्लाटून कमांडर, पटवारी, कनिष्ठ लेखाकार, तहसील राजस्व लेखाकार, पर्यवेक्षक महिला अधिकारिता, उप जेलर, छात्रावास अधीक्षक ग्रेड-द्वितीय और ग्राम विकास अधिकारी जैसी भर्तियां शामिल हैं. लेकिन फिलहाल CET की पात्रता के बिना 23 प्रकार की भर्तियों पर असर पड़ा हुआ है. बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार CET-2024 का आयोजन दो साल पहले हुआ था, जिसकी वैधता एक वर्ष थी.

इसमें CET स्नातक स्तर के 8.78 लाख और सीनियर सेकंडरी स्तर के 9.17 लाख अभ्यर्थियों की पात्रता फरवरी 2026 में समाप्त हो चुकी है. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक इस बार CET-2026 एग्जाम में पेपर का स्तर स्टैंडर्ड और अपेक्षाकृत कठिन रखा जाएगा, ताकि अत्यधिक संख्या में अभ्यर्थी पात्र न हो जाएं. इसलिए इस बार बोर्ड का प्रयास रहेगा कि लगभग 3 से 4 लाख अभ्यर्थी ही पात्र हों, ताकि मुख्य परीक्षा एक ही पारी में कराई जा सके.

अब नहीं टकराएंगी चयन बोर्ड और यूनिवर्सिटीज की परीक्षाएं

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा CET के अलावा अन्य भर्तियों की परीक्षाओं के आयोजन के संबंध में एक बड़े निर्णय पर भी लगातार काम किया जा रहा है. अक्सर प्रदेश में अलग-अलग विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं चलती रहती हैं. ऐसे में कई बार ऐसी स्थिति बन जाती है जब विश्वविद्यालयों और राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की परीक्षा एक ही दिन तय हो जाती है. ऐसी स्थिति में दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन करने वालों के सामने एक परीक्षा से वंचित होने का संकट खड़ा हो जाता है. इसलिए अभ्यर्थियों को इस परेशानी से निजात दिलाने के लिए बोर्ड अब अपनी परीक्षाओं का कैलेंडर सभी विश्वविद्यालयों को भिजवाएगा.

उनसे कहा जाएगा कि बोर्ड की परीक्षाओं की तिथि पर विश्वविद्यालय की परीक्षा नहीं रखी जाए. ऐसा होने पर हजारों अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलेगी. क्योंकि इससे पहले ऐसी कई परीक्षाएं टकरा चुकी हैं, जिनमें एक ही दिन बोर्ड और यूनिवर्सिटी की परीक्षा साथ थी. हाल ही में 18 अप्रैल को चयन बोर्ड की कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन हुआ था. उस दिन राजस्थान विश्वविद्यालय की MSc बॉटनी की प्लांट इकोलॉजी का पेपर भी था, जिसमें कई अभ्यर्थियों ने दोनों ही परीक्षाओं के लिए आवेदन किया था.

About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj