गैंगस्टर रंगदारी और राजस्थान, रोहित गोदारा गैंग ने अब जयपुर के जूलरी कारोबारी को लिया टारगेट पर!

Last Updated:May 08, 2026, 11:51 IST
Jaipur Latest News : गैंगस्टर बेखौफ होकर राजस्थान के कारोबारियों को धमकाकर रंगदारी की डिमांड कर रहे हैं. जयपुर का एक और बिजनसमैन अब कुख्यात रोहित गोदारा गैंग के निशाने पर आ गया है. गैंग के गैंगस्टर वीरेन्द्र चारण ने जूलरी कारोबारी को वॉयल मैसेज भेजकर उससे पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है. पीड़ित कारोबारी ने जयपुर के झोटवाड़ा थाने में इस संबंध में केस दर्ज कराया है.
पीड़ित कारोबारी ने इस संबंध में झोटवाड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हीरालाल सैन.
जयपुर. राजधानी जयपुर का एक और कारोबारी गैंगस्टर रोहित गोदारा की गैंग के निशाने पर आ गया है. गोदारा गैंग ने जयपुर के झोटवाड़ा इलाके के ज्वेलर्स को वॉयस मैसेज भेजकर 5 करोड़ की रंगदारी मांगी है. रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी की दी गई है. धमकी के बाद पीड़ित परिवार दहशत में है. पीड़ित परिवार ने पुलिस थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई है. जयपुर में बीते दिनों भी एक होटल व्यवसायी को रंगदारी के लिए धमकाया गया था. उससे पहले डीडवाना कुचामन में कारोबारी इसी तरह की धमकी दी गई थी.
पीड़ित कारोबारी की ओर से जयपुर के झोटवाड़ा पुलिस थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार रंगदारी के लिए उसके पास 6 मई को अनजान नंबर से वॉयस मैसेज आया था. मैसेज भेजने वाले ने खुद का परिचय रोहित गोदारा गैंग के वीरेंद्र चारण के रूप में दिया. बाद में उसने 5 करोड़ रुपये रंगदारी के रूप में मांगे. मैसेज में रुपये नहीं देने पर कारोबारी और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई. वीरेन्द्र चारण गोदारा गैंग का खास गुर्गा है. उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं.
सहमा हुआ है कारोबारी और उसका परिवारमैसेज सुनते ही कारोबारी के पैरों तले से जमीन खिसक गई. उसने अपने परिवार के लोगों को इस बारे में बताया तो वे भी दहशत में आ गए. मैसेज आने के बाद से ही कारोबारी और उसका परिवार सहमा हुआ है. काफी सोच विचार के बाद पीड़ित अब पुलिस की शरण में पहुंचा है. झोटवाड़ा थाना पुलिस का कहना है कि कारोबारी की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. साइबर एक्सपर्ट की मदद से वॉयस मैसेज भेजने वाले का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.
कई कारोबारी गैंगस्टर्स के निशाने पर आ चुके हैं
बीते तीन-चार बरसों में राजस्थान के कई कारोबारी गैंगस्टर्स के निशाने पर आ चुके हैं. इन कारोबारियों को रंगदारी के लिए धमकाया गया है. इस तरह के कई केस पुलिस में दर्ज हैं. कुछ मामलों में पीड़ितों को पुलिस सुरक्षा भी मुहैया करवाई गई थी. लेकिन धमकियों के बाद इन कारोबारियों की नींद हराम हो गई. वे खौफ के साए में जी रहे हैं. पुलिस उन्हें जांच का आश्वासन जरुर देती है लेकिन अभी तक इस तरह के किसी केस का खुलासा नहीं हो पाया है. बीते दिनों कोटपुतली में एक होटल कारोबारी को तो उसकी बेटी की शादी में रंगदारी देने के लिए धमकाया गया था. इससे उस कारोबारी के घर में शादी की खुशियों की जगह खौफ का माहौल हो गया था.About the AuthorSandeep Rathore
संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan



