Rajasthan

टेंडर पूरा होते ही सांवलिया सेठ के दरबार में चढ़ाई आधा किलो चांदी की पवन चक्की, अनोखे चढ़ावे ने सबको किया हैरान

Last Updated:June 27, 2026, 14:49 IST

Sanwaliya Seth Darshan: चित्तौड़गढ़ स्थित प्रसिद्ध सांवलिया सेठ मंदिर में एक भक्त ने अपनी मनोकामना पूरी होने पर आधा किलो चांदी से बनी पवन चक्की चढ़ाकर आस्था का अनोखा उदाहरण पेश किया. बताया गया कि टेंडर सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद श्रद्धालु ने भगवान सांवलिया सेठ का आभार व्यक्त करते हुए यह विशेष चढ़ावा अर्पित किया. चांदी की पवन चक्की अपने अनोखे डिजाइन और वजन के कारण मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बन गई. मंदिर में अक्सर भक्त अपनी श्रद्धा और विश्वास के अनुसार सोना, चांदी, नकदी तथा अन्य कीमती वस्तुएं अर्पित करते हैं, लेकिन इस तरह की चांदी की पवन चक्की ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. श्रद्धालुओं का मानना है कि सच्ची श्रद्धा और विश्वास से की गई प्रार्थना अवश्य फल देती है.

ख़बरें फटाफट

उदयपुर: मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ मंदिर में भक्त अपनी श्रद्धा और आस्था अलग-अलग तरीके से व्यक्त करते हैं. यहां समय-समय पर ऐसे अनोखे चढ़ावे देखने को मिलते हैं, जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं. इस बार मंदिर में करीब आधा किलो चांदी से बनी पवन चक्की भगवान को अर्पित की गई है, जिसने दर्शनार्थियों और मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के बीच खास चर्चा का विषय बना दिया.

जानकारी के अनुसार, एक श्रद्धालु ने किसी टेंडर को लेकर भगवान सांवलिया सेठ से मन्नत मांगी थी. मन्नत पूरी होने और टेंडर मिलने के बाद श्रद्धालु ने अपनी आस्था के प्रतीक के रूप में चांदी की पवन चक्की भगवान के चरणों में अर्पित कर दी. हालांकि, मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालु की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन जैसे ही यह अनोखा चढ़ावा मंदिर पहुंचा, हर किसी की नजर उसी पर टिक गई

समय-समय पर कई अनोखे चढ़ावे देखने को मिलतेमंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं का कहना है कि भगवान सांवलिया सेठ के दरबार में लोग अपनी-अपनी श्रद्धा और मनोकामना के अनुसार चढ़ावा चढ़ाते हैं. कोई नकद राशि अर्पित करता है तो कोई सोना-चांदी या अन्य विशेष वस्तुएं भेंट करता है. यही वजह है कि यहां समय-समय पर कई अनोखे चढ़ावे देखने को मिलते रहते हैं. यह पहली बार नहीं है जब किसी विशेष आकृति का चांदी का चढ़ावा मंदिर में पहुंचा हो. इससे पहले भी यहां चांदी के घर, बांसुरी, मोबाइल फोन, कार, बाइक, फसल, पेट्रोल पंप, रावण और हथकड़ी जैसी कई अनूठी प्रतिकृतियां भगवान को अर्पित की जा चुकी हैं. इन चढ़ावों के पीछे श्रद्धालुओं की अपनी-अपनी मन्नतें और आस्था जुड़ी होती है

मांगी गई मुराद भगवान सांवलिया सेठ पूरी करतेमेवाड़ का यह प्रसिद्ध कृष्णधाम हर महीने करोड़ों रुपये के चढ़ावे के लिए भी जाना जाता है. देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं. मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी गई मुराद भगवान सांवलिया सेठ पूरी करते हैं. यही विश्वास लोगों को बार-बार इस दरबार तक खींच लाता है. आधा किलो चांदी से बनी पवन चक्की भी इसी अटूट आस्था का एक नया उदाहरण बन गई है.मंदिर में पहुंचे श्रद्धालु इस अनोखे चढ़ावे को उत्सुकता से देख रहे हैं और इसे भगवान के प्रति भक्त की गहरी श्रद्धा का प्रतीक मान रहे हैं.

About the AuthorJagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Udaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj