Ashwin Haris Rauf: साथ में बैठे, ऑटोग्राफ दिए… रविचंद्रन अश्विन का पाकिस्तानी हारिस रऊफ के साथ फोटो वायरल, मचा बवाल

होमखेलक्रिकेट
साथ में बैठे, ऑटोग्राफ दिए… अश्विन का पाकिस्तानी हारिस रऊफ के साथ फोटो वायरल
Last Updated:June 22, 2026, 21:46 IST
ravichandran ashwin haris Rauf viral photo: पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन और पाकिस्तानी पेसर हारिस रऊफ मेजर लीग क्रिकेट में एक ही टीम का हिस्सा हैं. ये दोनों क्रिकेटर सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स टीम के लिए खेल रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक फोटो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें अश्विन और हारिस एक साथ बैठे नजर आ रहे हैं. इस फोटो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है. फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.एक साथ बैठे नजर आए अश्विन और हारिस रऊफ.
नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट के मैदान से लेकर कूटनीतिक गलियारों तक दूरियां बढ़ती ही जा रही हैं. खासकर पिछले साल पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के रिश्ते और भी नाजुक दौर से गुजर रहे हैं, जिसका सीधा असर क्रिकेट संबंधों पर पड़ा है. इस हमले के बाद से ही भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानी क्रिकेटर्स से हैंडशेक का बायकॉट करते नजर आए हैं. इन सबके बीच एक फोटो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है. यह तस्वीर भारतीय दिग्गज रविचंद्रन अश्विन और पाकिस्तानी क्रिकेटर हारिस रऊफ की है, जो अमेरिका में खेली जा रही मेजर लीग क्रिकेट (MLC 2026) से आई है.
साथ बैठे नजर आए अश्विन और हारिसदरअसल, सोमवार, 22 जून को सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स (SF Unicorns) के एक फैन मीट-अप के दौरान रविचंद्रन अश्विन और हारिस रऊफ एक साथ बैठे नजर आए. सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गए. दोनों खिलाड़ी फ्रेंचाइजी के फैंस से घिरे हुए थे और ऑटोग्राफ भी दे रहे थे. हालांकि, वीडियो में देखा जा सकता कि दोनों खिलाड़ी न तो एक-दूसरे की ओर देख रहे हैं और न ही आपस में बातचीत कर रहे हैं. वायरल फोटो और वीडियो पर फैंस तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. कोई इसे भाईचारा बता रहा है तो कोई कह रहा है कि अश्विन को हारिस के साथ नहीं बैठना चाहिए.



