कभी समोसे बेचता था ये एक्टर, आज है 12,490 करोड़ का मालिक, डेब्यू करते ही हिला दिया था ऋषि कपूर का स्टारडम

Last Updated:June 22, 2026, 16:56 IST
आपकी मेहनत और लगन आपको एक न एक दिन उसका फल जरूर देती है. ये इस सुपरस्टार ने साबित करके दिखाया. वही जो कभी कैंटीन में समोसे सप्लाई करते थे, आज 12, 490 करोड़ के मालिक हैं. आज उनके स्टारडम की गूंज विदेशों में भी हैं,क्या जानते हैं उस एक्टर का नाम.
नई दिल्ली. आपकी मेहनत और लगन आपको कभी हारने नहीं देती. देर भले ही लग सकती है, लेकिन मेहनत खराब नहीं जा सकती. विलेन बनकर करियर की शुरुआत करने वाले इस एक्टर ने ये साबित करके दिखाया कि किस्मत और मेहनत आपकी काया पलट कर देती है.
आज शाहरुख खान दुनिया के सबसे बड़े सुपरस्टार में गिने जाने वाले वो शख्स कोई और नहीं शाहरुख खान हैं. वह कभी कैंटीन में समोसे सप्लाई किया करते थे. इस बात का खुलासा खुद दिग्गज एक्टर पंकज कपूर ने किया है.
पकंज कपूर ने हाल ही में किंडल कास्ट के यूट्यूब चैनल पर अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातें शेयर कीं. इस दौरान उन्होंने NSD में बिताए अपने दिनों को याद किया और वहां का अनुभव भी शेयर किया. लेकिन खास बात बताई कि शाहरुख करीब 10 साल के थे, जबू वह दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) की कैंटीन में समोसे सप्लाई किया करते थे.
Add as Preferred Source on Google
बात जरूर हैरान करने वाली है, लेकिन पूरी तरह सच है. पंकज कपूर ने बताया कि 70 के दशक में वह NSD के छात्र हुआ करते थे, उस दौरान एक छोटा सा बच्चा अक्सर कैंटीन में समोसे लेकर आता था, वो कोई और नहीं शाहरुख खान था.
अपनी बात जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि ये वो वक्त था, जब शाहरुख के पिता या फिर उनके किसी रिश्तेदार का वहां कैंटीन हुआ करती थीं. इसलिए शाहरुख वहां अक्सर दिखते थे, लेकिन उस वक्त किसी ने नहीं सोचा था कि ये बच्चा जो यूं ही घूम रहा है कभी इंडस्ट्री पर राज करेगा.
शाहरुख खान का NSD से बहुत पुराना कनेक्शन रहा है. उनके पिता मीर ताज मोहम्मद खान दिल्ली में ‘खातिर’ नाम का रेस्टोरेंट चलाते थे. खुद शाहरुख भी कई बार बता चुके हैं कि उनके पिता NSD की मेस और कैंटीन से जुड़े काम किया करते थे.
NSD से जुडे़ कलाकारों की बात करें तो इनमें पंकज कपूर, रघुबीर यादव, राज बब्बर, नसीरुद्दीन शाह, रोहिणी हट्टंगड़ी और बाद में अनुपम खेर भी शामिल हुए. लेकिन इन्हीं सबसे प्रेरणा लेते हुए शाहरुख बड़े हुए और एक्टिंग के गुर सीखते गए.
बता दें कि वही शाहरुख जो कभी NSD में समोसे सप्लाई करते नजर आते थे. आज हमारी सहयोगी वेबसाइट news 18 में प्रकाशित खबर के मुताबिक $1.4 बिलियन (Rs 12,490) करोड़ के मालिक हैं. उन्होंने साल 1992 में आई फिल्म दीवाना से डेब्यू किया था. फिल्म में यूं तो उस दौर के सुपरस्टार ऋषि कपूर लीड रोल में थे, लेकिन विलेन बनकर उन्होंने डेब्यू फिल्म में ही ऋषि कपूर का स्टारडम हिलाकर रख दिया था.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



