Entertainment

68 की उम्र में रोज वर्कआउट करते हैं सनी देओल, खाते हैं समोसे और देसी घी, बोले- आज भी खुद को मानता हूं यंग हीरो

Last Updated:August 12, 2026, 06:08 IST

बॉलीवुड स्टार सनी देओल 68 साल की उम्र में भी एक्शन हीरो के रूप में पर्दे पर छा जाते हैं. वह अपनी कमाल की फिटनेस के लिए जाने जाते हैं. अपने दिवंगत पिता धर्मेंद्र के विपरीत ढलती उम्र में भी लीड रोल्स कर रहे हैं और वह आज भी खुद को युवा हीरो ही महसूस करते हैं. अपनी फिटनेस के बारे में बात करते हुए सनी देओल ने बताया कि वह सुबह उठकर वर्कआउट करते हैं. दिलचस्प बात यह है कि बिना किसी सख्त डाइट के वह बेझिझक समोसे और देसी घी का लुत्फ उठाते हैं.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside68 की उम्र में रोज वर्कआउट करते हैं सनी देओल, खाते हैं समोसे और देसी घीZoomसनी देओल ने बताया अपना फिटनेस सीक्रेट.

नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार सनी देओल 68 साल की उम्र में भी फिट हैं और बड़े पर्दे पर एक्शन करते हुए दिखते हैं. इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इसमें वह अपने अपने बेटे करण देओल के साथ नजर आएंगे. दिलचस्प बात यह है कि सनी के पिता धर्मेंद्र ने एक समय पर अपनी उम्र के हिसाब से मिलने वाले किरदारों को चुनना शुरू कर दिया था. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब सनी देओल से इस बदलाव पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बड़े ही बेबाक अंदाज में अपने विचार रखे. साथ ही उन्होंने अपनी ढलती उम्र में भी खुद को इतना फिट रखने का राज भी बताया.

सवेरा स्टार टॉक्स को दिए एक इंटरव्यू में जब सनी देओल से पूछा गया कि 60 की उम्र पार करने के बाद उनके और उनके पिता धर्मेंद्र के रोल के चयन में इतना अंतर क्यों है, तो उन्होंने कहा, ‘सच कहूं तो मुझे कभी अपनी उम्र का एहसास ही नहीं हुआ. जिस दिन मुझे अंदर से लगेगा कि अब मैं बूढ़ा हो चुका हूं, उसी दिन मैं ऐसे लीड रोल्स करना छोड़ दूंगा. मैं आज भी खुद को वही पुराना यंग हीरो महसूस करता हूं. मैं आज भी वही सब कुछ उतनी ही शिद्दत से कर रहा हूं, जैसा पहले करता था, उसमें कोई कमी नहीं आई है.’

हर रोज वर्कआउट करते हैं सनी देओल

अपनी फिटनेस का राज खोलते हुए उन्होंने बताया कि सुबह जल्दी उठना और वर्कआउट करना उनकी दिनचर्या का अहम हिस्सा है. सनी देओल ने बताया, ‘मेरी हमेशा से सुबह जल्दी उठने की आदत रही है. मैं सूरज निकलने से पहले ही सुबह करीब 5:30 बजे सोकर उठ जाता हूं. यह मेरी बॉडी क्लॉक में खुद-ब-खुद सेट है. उठने के तुरंत बाद वर्कआउट करने से दिनभर शरीर में एक अलग ही पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है. मैं बिना किसी ट्रेनर के खुद ही कार्डियो और वेट ट्रेनिंग करता हूं.’

समोसे और देसी घी खाते हैं सनी देओल

फिटनेस पर अपनी बात आगे बढ़ाते हुए सनी देओल ने खुलकर अपनी ईटिंग हैबिट्स पर चर्चा की. उन्होंने कहा, ‘मेरा मकसद कभी भी किसी और की तरह दिखना या कोई भारी-भरकम मस्कुलर बॉडी बनाना नहीं रहा. मेरे लिए तो बस 1-2 घंटे कसरत करके सेहतमंद महसूस करना और उस वक्त को एंजॉय करना जरूरी है. मैं अपने दिन की शुरुआत इसी एनर्जी के साथ करता हूं. रही बात डाइट की, तो मैंने कई बार डाइटिंग करने की कोशिश की, लेकिन आखिर में समोसे, देसी घी और पराठे देखकर मुझसे रुका नहीं जाता. मैं अक्सर अपने बच्चों को देखता हूं तो यही कहता हूं कि तुम्हारी उम्र में तो हम बिना सोचे-समझे दबाकर खाते थे, कभी इतना हिसाब-किताब नहीं लगाते थे.’

इस दिन रिलीज होगी ‘बंटवारा 1947’ फिल्म
बताते चलें कि राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ की कहानी भारत-पाक विभाजन पर आधारित है. इस फिल्म में सनी देओल के साथ लंबे समय बाद प्रीति जिंटा बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं. फिल्म में शबाना आजमी, अली फजल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे और कनिका कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं. सनी देओल की यह पीरियड ड्रामा फिल्म 14 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.About the AuthorKamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ेंFirst Published :

August 12, 2026, 06:08 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj