Entertainment

Avengers Endgame: री-रिलीज पर नहीं चला ‘एवेंजर्स एंडगेम’ का जादू, ‘हनुमान अंश’-‘द वन’ से टक्कर के बीच ठप हुई कमाई

Last Updated:September 29, 2026, 08:31 IST

Avengers Endgame Encore: मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्मों का दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज दिखता है. हर बार उनकी फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है जिसका साफ असर बॉक्स ऑफिस पर दिखता है. 7 साल बाद मार्वल स्टूडियो ने ‘एवेंजर्स एंडगेम एंकोर’ को री-रिलीज किया है, लेकिन री-रिलीज के मौके पर फिल्म को पहले जैसा प्यार मिलते नहीं दिख रहा है. 7 साल बाद दोबारा थिएटर्स में आई फिल्म का जादू नहीं चल रहा है.

नई दिल्ली. 18 दिसंबर, 2026 को ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है. इससे पहले मेकर्स ने अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर बड़ा पैंतरा आजमाया. मेकर्स ने मास्टरप्लान चला कि ‘एवेंजर्स एंडगेम एंकोर’ की री-रिलीज के साथ ही अपकमिंग फिल्म ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ की झलक भी दिखा दी. ऐसे में मेकर्स का प्लान रहा कि ‘एवेंजर्स डूम्सडे’से पहले दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह और क्रेज बना रहे.

‘एवेंजर्स डूम्सडे’ की हाइप बनाने के लिए मार्वल स्टूडियो ने ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ की 5 मिनट की क्लिप भी जोड़ी है. इस 5 मिनट के क्लिप को 4 सीन्स में बांटकर अपकमिंग फिल्म की झलक दिखाई गई. अब मेकर्स का मानना रहा होगा कि री-रिलीज के बाद भी फिल्म को पहले जितना रिस्पांस मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

7 साल बाद जब ‘एवेंजर्स एंडगेम एंकोर’ ने थिएटर्स में दस्तक दी तो पहले दिन इसे जबरदस्त रिस्पांस मिला, लेकिन धीरे-धीरे कमाई की रफ्तार धीमी होती चली गई. भारत में ‘एवेंजर्स एंडगेम एंकोर’ को बॉक्स ऑफिस पर हनुमान अंश, द वन, द पैराडाइज, दायरा और वाइब जैसी फिल्मों से कड़ी टक्कर मिली है. हनुमान अंश की कमाई और द पैराडाइज की कमाई के बीच ‘एवेंजर्स एंडगेम एंकोर’ का जादू फीका होते जा रहा है.

Add as Preferred Source on Google

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर ‘सैकनिल्क’ की रिपोर्ट के अनुसार, ‘एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर’ ने रिलीज के बाद सिंगल डिजिट से खाता खोला था. फिल्म ने पहले दिन 7.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. वीकेंड पर भी फिल्म के कलेक्शन में भारी उछाल नहीं दिखा. शनिवार को फिल्म ने 7.65 करोड़ और रविवार को फिल्म ने 7.55 करोड़ का बिजनेस किया.

बीते सोमवार को फिल्म को बड़ा झटका लगा. ‘एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर’ ने री-रिलीज के बाद पहले सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं की. फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट आई. बीते सोमवार को फिल्म ने लगभग 2.35 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. ये फिल्म का अबतक का सबसे कम सिंगल डे कलेक्शन है.

4 दिन के बाद ‘एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन 24 करोड़ ही पहुंच पाया है. इसी के साथ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन 24.80 करोड़ रुपये पहुंच गया है. ‘एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर’ के हाइफ के अनुसार भारत में फिल्म को कमजोर रिस्पांस मिल रहा है. (फोटो साभार स्क्रीनशॉट इंस्टाग्राम marvel)

अब ये देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म का कलेक्शन कहां तक पहुंचता है. इसके साथ ही मेकर्स की तरफ से आजमाया गया पैंतरा बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गया है. अब दिसंबर में रिलीज होने वाली ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ की रिलीज को लेकर भी बज बना हुआ है. (फोटो साभार स्क्रीनशॉट इंस्टाग्राम marvel)

री-रिलीज हुई फिल्म ‘एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर’ के कलेक्शन से अंदाजा लगाया जा रहा है कि ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ की झलक भी ऑडियंस को थिएटर्स तक खींच नहीं पा रही है. 4 दिन में सिर्फ 24 करोड़ की कमाई फिल्म की फैन फॉलोइंग के हिसाब से काफी कम है. (फोटो साभार स्क्रीनशॉट इंस्टाग्राम marvel)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

September 29, 2026, 08:31 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj