Entertainment

Baby Do Die Do Vs Alpha Box Office Collection: ‘वेलकम टू द जंगल’ के सामने डटकर खड़ी ‘ऐल्फा’, हुमा कुरैशी की फिल्म का निकला दम, चुटकी भर हुई कमाई

Last Updated:July 06, 2026, 08:10 IST

Baby Do Die Do Vs Alpha Box Office Collection: 3 जुलाई को सिनेमाघरों में दो बड़ी फिल्में रिलीज हुईं. इस बार पर्दे पर दो बड़े हीरो नहीं बल्कि दो बड़ी हीरोइनें टकराईं. इन दोनों ही फीमेल सेंट्रिक फिल्मों में एक्ट्रेसेस को धांसू एक्शन करते देखा जा सकता है, लेकिन हुमा कुरैशी की ‘बेबी डू डाई डू’ का बॉक्स ऑफिस पर जादू नहीं चल पाया है.

नई दिल्ली. सिनेमाघरों में दो बड़ी फिल्में रिलीज हुईं और दोनों फिल्मों की खासियत है कि इनमें एक्ट्रेसेस को धांसू एक्शन करते देखा जा सकता है. 3 दिन में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म ‘ऐल्फा’ ने ठीक-ठाक कमाई की है. वहीं हुमा कुरैशी की ‘बेबी डू डाई डू’ का पहले ही हफ्ते में दम निकलते दिख रहा है. आज दोनों ही फिल्मों का मंडे टेस्ट होने वाला है लेकिन इससे पहले जानते हैं कि तीन दिन में कौन सी फिल्म कितने पानी में है.

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर फिल्म ‘ऐल्फा’ यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की अगली कड़ी है. वॉर से स्पाई यूनिवर्स की शुरुआत करने के बाद यशराज फिल्म्स ने ऐल्फा के जरिए कहानी को नया मोड़ दिया. ऋतिक रोशन फिल्म का सरप्राइज एलिमेंट रहे और बॉबी देओल, अनिल कपूर भी फिल्म में अहम किरदार अदा करते दिखे.

बड़ी स्टारकास्ट के बावजूद फिल्म दर्शकों के बीच उतनी मजबूत पकड़ नहीं बना पाई है. हालांकि आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर वेलकम टू द जंगल का डटकर सामना करते दिख रही है. 3 दिन में फिल्म की कमाई डबल डिजिट में रही है.

Add as Preferred Source on Google

आलिया की इस मच अवेटेड एक्शन फिल्म ने 9.25 करोड़ की कमाई के सात खाता खोला था. पहले दिन फिल्म का बिजनेस सिंगल डिजिट में सिमट कर रह गया था. वहीं दूसरे वीकेंड का फायदा मिला और फिल्म की कमाई में उछाल दर्ज किया गया. दूसरे दिन यानी कि शनिवार को फिल्म ने 11.5 करोड़ का कलेक्शन दर्ज किया था.

अब तीसरे दिन यानी कि बीते रविवार को शनिवार की तुलना में फिल्म की कमाई में और भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. आलिया और शरवरी की फिल्म ऐल्फा ने बीते रविवार को 13.25 करोड़ की कमाई की थी. इसी के साथ ऐल्फा का कुल कलेक्शन 34 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है.

अब हुमा कुरैशी की फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ की बात करें तो इसने बॉक्स ऑफिस पर बेहद कमजोर शुरुआत की थी. पहले ही दिन फिल्म का बिजनेस लाख रुपये में ही सिमट कर रह गया था. पहले दिन फिल्म ने महज 40 लाख रुपये की कमाई के साथ खाता खोला था.

दूसरे दिन ये आंकड़ा बढ़कर 60 लाख रुपये पहुंच गया था. दो दिनों में हुमा कुरैशी स्टारर फिल्म सिर्फ 1 करोड़ रुपये कमा पाई है. दुनिया भर में हुमा की फिल्म महज 2 करोड़ रुपये कमा पाई है. ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक फिल्म 5 करोड़ रुपये से ज्यादा का लाइफटाइम कलेक्शन भी नहीं पार कर पाएगी. वहीं, एनालिस्ट के मुताबिक फिल्म का पहले हफ्ते के बाद सिनेमाघरों में टिकना भी मुश्किल है.

अब अगर पिछले हफ्ते रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल की बात करें तो ये कॉमेडी फ्रेंचाइजी मजबूती से पैर जमाए खड़े है. पिछले रविवार को फिल्म ने 7.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसी के साथ अहमद खान के निर्देशन में बनी फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर154 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj