Ellyse Perry 9 ICC Trophies: एलिस पेरी का ‘नौवां’ अजूबा! 9 ICC ट्रॉफी जीतकर रचा दुनिया का सबसे बड़ा इतिहास

होमखेलक्रिकेट
एलिस पेरी का ‘नौवां’ अजूबा! 9 ICC ट्रॉफी जीतकर रचा दुनिया का सबसे बड़ा इतिहास
Last Updated:July 06, 2026, 07:46 IST
ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज खिलाड़ी एलिस पेरी ने इतिहास रच दिया. आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में एलिस पेरी इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर उतरी थी. फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल कर 7वीं बार ट्रॉफी को अपने नाम किया. वहीं, एलिस पेरी का ये 9वां आईसीसी ट्रॉफी था.ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी के नाम 9 आईसीसी ट्रॉफीनई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज महिला क्रिकेटर एलिस पेरी ने एक ऐसा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है जो शायद ही कभी टूट पाए. एलिस पेरी महिला और पुरुष दोनों में दुनिया की इकलौती ऐसी क्रिकेटर बन गई हैं, जिन्होंने 9 आईसीसी ट्रॉफी जीतने का कारनामा किया है. एलिस पेरी ने ये उपलब्धि महिला टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को मिली जीत के बाद हासिल की.
एलिस पेरी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए साल 2007 में अपने करियर का आगाज किया था. पेरी के डेब्यू के बाद ऑस्ट्रेलिया 7 टी20 विश्व कप का खिताब जीत चुकी है. इसके अलावा 2 वनडे विश्व कप की ट्रॉफी जीत चुकी है. एलिस पेरी इन 9 के 9 आईसीसी टाइटल जीतने वाली टीम की हिस्सा रही हैं. सिर्फ इतना ही नहीं, एलिस पेरी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए आईसीसी इवेंट में दमदार खेल का भी प्रदर्शन किया है.
एलिस पेरी की सभी आईसीसी 9 ट्रॉफियों की लिस्ट
क्र.सं.सालटूर्नामेंटमेजबान देशफाइनल में विपक्षी टीम12010ICC महिला टी20 वर्ल्ड कपवेस्टइंडीजन्यूजीलैंड22012ICC महिला टी20 वर्ल्ड कपश्रीलंकाइंग्लैंड32013ICC महिला वनडे वर्ल्ड कपभारतवेस्टइंडीज42014ICC महिला टी20 वर्ल्ड कपबांग्लादेशइंग्लैंड52018ICC महिला टी20 वर्ल्ड कपवेस्टइंडीजइंग्लैंड62020ICC महिला टी20 वर्ल्ड कपऑस्ट्रेलियाभारत72022ICC महिला वनडे वर्ल्ड कपन्यूजीलैंडइंग्लैंड82023ICC महिला टी20 वर्ल्ड कपदक्षिण अफ्रीकादक्षिण अफ्रीका92026ICC महिला टी20 वर्ल्ड कपइंग्लैंड / वेल्सइंग्लैंड
ऑस्ट्रेलिया के लिए एलिस पेरी का करियर
ऑस्ट्रेलिया के लिए एलिस पेरी के करियर की बात करें तो वह बहुत ही शानदार रहा. एलिस पेरी ऑस्ट्रेलिया के लिए अबतक कुल 15 टेस्ट, 168 वनडे और 181 टी20 मैच खेल चुकी हैं. टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने अपनी टीम के लिए 1006 रन बनाने के अलावा 39 विकेट भी लिए हैं. टेस्ट में उनके नाम 2 शतक और 5 अर्धशतक है.
इसके अलावा वनडे में पेरी ने 3 शतक और 37 अर्धशतक के साथ 4581 रन अपने नाम किए हैं. वनडे में गेंदबाजी करते हुए एलिस पेरी ने 166 विकेट भी लिए हैं. वनडे के अलावा उनका टी20 करियर भी दमदार है. टी20 में एलिस पेरी ने 2495 रन बनाने के साथ 131 विकेट भी चटकाए हैं.
About the AuthorJitendra Kumar
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,Delhi



