रोहित को मोटा कहने वाली शमा मोहम्मद ने अब शमी को लेकर दिया बड़ा बयान, मौलवी के रिएक्शन पर कहा, ‘इस्लाम में…’

Last Updated:March 06, 2025, 22:22 IST
मोहम्मद शमी ने देश की खातिर चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में रोजा नहीं रखा था. उन्हें मैच के दौरान एनर्जी ड्रिंक पीते हुए देखा गया. इसके बाद शमी के रोजा नहीं रखने को लेकर विवाद शुरू हो गया है. अपने ही मौलानाओं ने …और पढ़ें
शमी रोजा कंट्रोवर्सी मामले में शमा मोहम्मद की हुई एंट्री.
हाइलाइट्स
शमी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में एंनर्जी ड्रिंक पीते हुए देखा गया था तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी मौलआनाओं के निशाने पर आ गए हैंशमी के रोजा कंट्रोवर्सी में रोहित को मोटा कहने वाली शमा मोहम्मद की भी एंट्री हो चुकी है
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस समय दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी में खेल रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान शमी को एनर्जी ड्रिंक पीते हुए देखा गया. जिसके बाद लोग उनके बारे में अलग अलग कमेंट करने लगे. किसी ने इसे देशहित मे बताया तो किसी ने कहा कि शमी ने रोजा न रखकर बहुत बड़ा गुनाह कर दिया है. शमी के रोजा विवाद में शमा मोहम्मद की एंट्री हुई है. शमा मोहम्मद वहीं महिला हैं जिन्होंने कुछ दिन पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को मोटा बताकर बहुत बड़ा बखेड़ा खड़ी कर चुकी हैं.लेकिन शमा यहां शमी के खिलाफ नहीं बल्कि सपोर्ट में उतर आई हैं. उन्होंने मौलानाओं को इस्लाम का पाठ पढ़ाते हुए बताया है कि सफर के दौरान रोजा रखना जरूरी नहीं है.
कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद (Shama Mohamed) ने कहा,’ इस्लाम में रमजान के दौरान बताया गया है कि जब हम यात्रा कर रहे होते हैं, तो हमें रोज़ा रखने की जरूरत नहीं होती है. यहां पर मोहम्मद शमी यात्रा कर रहे हैं और वह अपने घर पर नहीं हैं. वह एक ऐसा खेल खेल रहे हैं जिसमें उन्हें बहुत प्यास लग सकती है. कोई भी इस बात पर जोर नहीं देता कि जब आप कोई खेल खेल रहे हों, तो आपको रोज़ा रखना ही होगा… आपके कर्म ही सबसे महत्वपूर्ण हैं. यह (इस्लाम) एक बहुत ही साइंटिफिक रिलीजन है…’
भारत की खाता है और दुश्मन की गाता है… इंडिया से करोड़ों की कमाई और टीम इंडिया की हार की दुआ
पाकिस्तान क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा… लाइव मैच में सोता रह गया बल्लेबाज, अंपायर ने कड़ा एक्शन लेते हुए कहा NO ENTRY
इससे पहले, बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने शमी के रोजा नहीं रखने पर शरीयत के खिलाफ बताया. मौलवी का कहना है कि इस गेंदबाज ने बहुत बड़ा गुनाह किया है. मौलाना ने इस्लाम का हवाला देकर कहा है कि इस धर्म में रोजा रखना फर्ज है. और अगर कोई मुसलमान ऐसा नहीं करता है तो वह बहुत बड़ा गुनहगार है.
मौलाना के बयान के बाद शमी के भाई मोहम्मद जैद ने भी अपना रिएक्शन दिया है. जैद ने अपने भाई शमी का बचाव करते हुए कहा है कि आदमी कुछ भी बोल देता है.इस्लाम का गुनहगार कोई भी मुसलमान अचानक से नहीं बन सकता. साफ तौर पर जैद का ये कहना है कि मौलाना जो कह रहे हैं सरासर गलत है.उन्होंने तो इमाम साबह को इस्लाम की किताबें पढ़ने की नसीहत दे डाली.
रोहित के बारे में शमा मोहम्मद ने क्या कहा थाकांग्रेस की नेता शमा मोहम्मद ने तीन दिन पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को मोटा कह दिया था. शमा की माने तो भारत को टी-20 वर्ल्ड कप जिताने वाले रोहित शर्मा अनफिट हैं और उन्हें वजन कम करना चाहिए.हालांकि बाद में कांग्रेस ने शमा से ये ट्वीट डिलीट करवाया था.
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
March 06, 2025, 22:22 IST
homecricket
रोहित को मोटा कहने वाली शमा मोहम्मद ने अब शमी को लेकर दिया बड़ा बयान



