Entertainment

4000 करोड़ी ‘रामायण’ में अरुण गोविल ही क्यों बने ‘दशरथ’? वजह है बड़ी, उनके बिना रह जाता खालीपन

Last Updated:October 07, 2026, 19:06 IST

नमित मल्होत्रा की फिल्म रामायण में अरुण गोविल राजा दशरथ का किरदार निभाएंगे. मेकर्स ने 7 अक्टूबर को उनका पोस्टर रिलीज किया है. फिल्म में रणबीर कपूर राम और साईं पल्लवी सीता की भूमिका में हैं.‘रामायण’ में अरुण गोविल ही क्यों बने 'दशरथ'? वजह है बड़ी, वरना रह जाता खालीपनZoom

रामायण के मेकर्स ने अरुण गोविल के राजा दशरथ के रूप में 7 अक्टूबर को पोस्टर रिलीज किया. जो अरुण गोविल रामानंद सागर की रामायण में प्रभु राम बनकर छाए थे. वह नमित मल्होत्रा की फिल्म में प्रभु राम के पिता दशरथ के रूप में नजर आएंगे. अब कास्टिंग से जुड़ा बयान सामने आया है कि आखिर क्यों उन्होंने ये रोल स्वीकार किया.

ये बात मेकर्स अच्छे से समझते हैं कि अरुण गोविल रामायण का एक खास अंग बन चुके हैं. लोग आज भी उन्हें खूब प्यार करते हैं. यही वजह है कि आज भी उनकी कास्टिंग लोगों को खूब पंसद करेगी. सोर्स ने भी अब इस बात का खुलासा किया कि मेकर्स को इस बात का अंदाजा था कि दर्शक अरुण गोविल से भावनात्मक जुड़ाव साझा करते हैं. ऐसे में उनका मानना था कि एक्टर को फिल्म में एक अलग केदार देना अपने आप में खास होगा.

अरुण गोविल की रामायण में एंट्रीसोर्स ने साझा करते हुए कहा, ““जब आपके पास ऐसा कलाकार हो, जिसका कई पीढ़ियों से राम के किरदार से जुड़ाव रहा हो, तो उसके साथ बिना पल गंवाए एक भावनात्मक जुड़ाव बन जाता है. अरुण जी को दशरथ के किरदार में कास्ट करने के पीछे सिर्फ यादें वजह नहीं थीं. मेकर्स को लगा कि दर्शक उन्हें ‘रामायण’ की दुनिया में एक बिल्कुल अलग किरदार में वापस देखकर भी खुश होंगे. उन्हें इस कहानी में दोबारा लाने का फैसला बहुत नैचुरल लगा, लेकिन इस बार राम के पिता के रूप में. यह एक खूबसूरत फुल-सर्कल मोमेंट है, क्योंकि जिस कलाकार ने एक पूरी पीढ़ी के लिए राम के किरदार को परिभाषित किया, वही अब राम के पिता का किरदार निभा रहे हैं.”

अपनापन का एहसासकास्टिंग इस तरह से दर्शक जो रामायण को देखते हुए बड़े हुए और नई पीढ़ी के लिए तैयार की जा रही नई सिनेमैटिक प्रस्तुति के बीच एक खास पुल बनाती है. अरुण गोविल की मौजूदगी फिल्म की दुनिया को अपनापन का एहसास देती है. वहीं, दर्शक एक्टर को दशरथ के किरदार संग एक नए रूप और बिल्कुल अलग अवतार में देखने वाले हैं.

फिल्म के बारे मेंरामायण में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आने वाले हैं, जबकि साईं पल्लवी सीता, रॉकिंग स्टार यश रावण और रवि दुबे लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं, दूसरी तरफ अरुण गोविल राम के पिता दशरथ के अहम किरदार में दिखाई देने वाले हैं.

About the AuthorVarshaSenior Sub Editor

वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …

और पढ़ेंFirst Published :

October 07, 2026, 19:06 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj