वैभव सूर्यवंशी के झगड़े के बाद BCCI का बड़ा फैसला, तूफानी खिलाड़ी को भेजा श्रीलंका, अशोक शर्मा टीम में शामिल

होमखेलक्रिकेट
वैभव के झगड़े के बाद BCCI का फैसला, तूफानी खिलाड़ी को भेजा श्रीलंका
Last Updated:June 17, 2026, 06:20 IST
बीसीसीआई ने श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ए टीम में एक बदलाव किया है. चोटिल हुए युधवीर सिंह की जगह इस दौरे पर अशोक शर्मा को भेजने का फैसला लिया गया है. एक दिन पहले ही श्रीलंका ए के खिलाफ भारतीय टीम के खिलाड़ियों की सुपर ओवर में मिली हार के बाद झड़प हो गई थी.अशोक शर्मा को श्रीलंका ट्राई सीरीज में चोटिल युधवीर सिंह की जगह किया गया शामिल
नई दिल्ली. श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ए टीम में एक बदलाव किया गया है. 150 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से बॉल डालने वाले अशोक शर्मा को टीम में शामिल किया गया है. चयनकर्ताओं ने चोटिल हुए युधवीर सिंह की जगह उनको श्रीलंका भेजने का फैसला लिया है. इंडियन प्रीमियर लीग में अशोक गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलते हैं. भारत को ट्राई सीरीज में सोमवार को मेजबान श्रीलंका ए के खिलाफ सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा था. मैच के बाद श्रीलंका के खिलाड़ियों के उकसाने के बाद वैभव सूर्यवंशी उनसे उलझ गए थे.
इंडिया ए की टीम में शामिल किए गए युधवीर की जगह पर अशोक को टीम में शामिल किया गया है. उन्होंने 13 जून को गेंदबाजी करते समय अपने दाहिने कंधे में असहजता महसूस की थी. इससे पहले 11 जून को फील्डिंग के दौरान भी उन्हें इसी तरह की परेशानी हुई थी. इंडिया ए टीम को करो या मरो के मुकाबले में अफगानिस्तान ए की टीम के साथ एक दिन बाद ही 17 जून को खेलना है.
🚨 News 🚨
Ashok Sharma added to India A squad for tri-series in Sri Lanka as a replacement for Yudhvir Singh.



