CM Vijay Belt Price: थलापति विजय पहनते हैं इतनी स्टाइलिश बेल्ट, चौंका देगी इसकी खासियत और कीमत

Last Updated:June 17, 2026, 09:59 IST
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और सुपरस्टार थलापति विजय इन दिनों अपनी एक लग्जरी बेल्ट को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में फिल्मी सितारों से मुलाकात के दौरान उनकी बेल्ट ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा. क्या है इस बेल्ट का कीमत और क्या है खासियत चलिए बताते हैं.
नई दिल्ली. तमिलनाडु के नए नवेले मुख्यमंत्री और सुपरस्टार विजय इन दिनों अपनी राजनीतिक गतिविधियों के साथ-साथ अपने खास स्टाइल की वजह से भी चर्चा में हैं. मुख्यमंत्री बनने के बाद से विजय लगातार सफेद शर्ट, काली पैंट और ब्लेजर वाले लुक में नजर आ रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से वे इसी साधारण लेकिन प्रभावशाली लुक में फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकारों से मुलाकात कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने सिंबू, सिमरन, शांतनु, विशाल और स्नेहा जैसे सितारों से उनके परिवारों के साथ मुलाकात की. लेकिन इस मुलाकात की तस्वीरों में जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा, वह थी उनकी स्टाइलिश बेल्ट.
मुख्यमंत्री विजय की इन तस्वीरों के सामने आने के बाद इंटरनेट यूजर्स का ध्यान उनके बेल्ट पर गया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में विजय एक लग्जरी ब्रांड की बेल्ट पहने नजर आए. इसके बाद से ही इस बेल्ट की खूबियां और इसकी कीमत सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक, विजय जो बेल्ट पहने नजर आ रहे हैं, वह दुनिया के मशहूर लक्जरी ब्रांड लुई विटन का है. इस ब्रांड के प्रोडक्ट्स अपनी प्रीमियम क्वालिटी के लिए जाने जाते हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि इस ब्रांडेड लेदर बेल्ट की कीमत करीब 60,000 रुपये से लेकर 70,000 रुपये के बीच है.
Add as Preferred Source on Google
यह बेल्ट प्रीमियम लेदर और कोटेड कैनवास मटेरियल से तैयार की जाती है, जिससे इसकी मजबूती और टिकाऊपन बढ़ जाता है. विदेशी देशों जैसे फ्रांस, स्पेन या इटली में हाथों से तैयार होने वाले इस बेल्ट में कई खासियतें हैं.
इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह एक ‘रिवरसिबल’ बेल्ट है. यानी इसे दोनों तरफ से पलटकर पहना जा सकता है. इसके एक तरफ लुई विटन का मशहूर ‘डामियर’ चेक डिजाइन बना है, जो कैजुअल कपड़ों या जींस पर बहुत कूल और स्टाइलिश लगता है. वहीं, इसके दूसरी तरफ बिल्कुल सादा और मखमली ब्लैक लेदर दिया गया है. इसे फॉर्मल कोट-सूट या ऑफिशियल मीटिंग्स के दौरान बेहद सलीके से पहना जा सकता है.
इसके फ्रंट में ब्रास मेटल से बना ‘LV’ का चमकीला सिल्वर या गोल्ड फिनिश बकल लगा है, जो इसे बेहद रॉयल लुक देता है. विजय जैसे बड़े सेलिब्रिटीज और राजनेता इस तरह के बेल्ट को इसलिए पसंद करते हैं. जिससे वह एक ही बेल्ट को अलग-अलग मौकों पर फॉर्मल और कैजुअल दोनों लुक के लिए आसानी से इस्तेमाल कर सकें.
फैंस इस बेल्ट की कीमत और खूबसूरती देखकर हैरान हैं. हालांकि, विजय ने अपने इस लग्जरी लुक से यह साबित कर दिया कि स्टाइल के मामले में वह बॉलीवुड और हॉलीवुड सितारों से कम नहीं हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



