Rajasthan

Beawar Road Accident: अचानक सामने गाय आने से हुआ भीषण हादसा, दो युवकों की मौके पर ही मौत, तीसरे की हालत गंभीर

Last Updated:June 27, 2026, 21:58 IST

Beawar Road Accident: ब्यावर के उदयपुर रोड स्थित केसरपुरा पुलिया के पास शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक पर सवार तीन युवकों में से दो की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हादसा उस समय हुआ जब अचानक सड़क पर गाय आ गई, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान अजमेर रेफर किए जाने पर दम तोड़ दिया. तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल है और उसका उपचार जारी है. ब्यावर में अचानक सड़क पर आई गाय, बाइक टकराने से दो युवकों की मौत, एक घायल Zoom

ब्यावर. शहर के उदयपुर रोड स्थित केसरपुरा पुलिया के पास शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में बाइक पर सवार तीन युवकों में से दो की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है जिसका अस्पताल में इलाज जारी है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब अचानक एक गाय सड़क पर आ गई, जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई और बाइक की गाय  से जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और गाय की भी मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर ब्यावर से उदयपुर रोड स्थित एक गांव में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. हादसे में शामिल युवकों की पहचान बायला निवासी युवराज, शोकिन और फिरोज के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि सभी युवक खुशी के माहौल में शादी में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया.

एक युवक की मौके पर, दूसरे की इलाज के दौरान मौत

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी गई. जिसके बाद मौके पर पहुंची सांकेत नगर थाना पुलिस ने सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से एकेएच अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद युवराज को मृत घोषित कर दिया. वहीं गंभीर रूप से घायल शोकिन और फिरोज को प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर के जेएलएन अस्पताल रेफर कर दिया. लेकिन रेफर के दौरान शोकिन ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया. गंभीर रूप से घायल फिरोज का इलाज अजमेर जेएलएन अस्पताल में जारी है. हादसे की सूचना मिलते ही अस्पताल घायल और मृतकों के परिजनों पहुंचे जहां एक बार को कोहराम मच गया. पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Beawar,Ajmer,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj