National

Bengal Chunav Result 2026 LIVE | West Bengal EVM Strong Room | आधी रात को EVM स्‍ट्रॉन्‍ग रूम में क्‍या हो रहा था? CM ममता बनर्जी 4 घंटे डटी रहीं

होमताजा खबरदेश

आधी रात को EVM स्‍ट्रॉन्‍ग रूम में क्‍या हो रहा था? ममता ने खुद संभाला मोर्चा

Last Updated:May 01, 2026, 06:05 IST

Bengal Chunav Result 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया संपन्‍न हो चुकी है. अब सभी को 4 मई 2026 का इंतजार है, जब वोटों की गिनती होगी. इससे पहले एग्जिट पोल के नतीजे आए, जिसमें विपक्षी पार्टी…और पढ़ेंआधी रात को EVM स्‍ट्रॉन्‍ग रूम में क्‍या हो रहा था? ममता ने खुद संभाला मोर्चाZoom

Bengal Chunav Result 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्‍न होने के बाद बवाल का सिलसिला लगातार जारी है. गुरुवार 30 अप्रैल 2026 को आधी रात को कोलकाता में EVM स्‍टॉन्‍ग रूम के बाहर जमकर हंगामा हुआ. (फाइल फोटो/Reuters)

Bengal Chunav Result 2026 LIVE: विधानसभा चुनाव संपन्‍न होने के साथ ही पश्चिम बंगाल में सियासी गर्मी अपने चरम पर पहुंच गया है. एग्जिट पोल के नतीजे आने के बाद से टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की घटनाएं सामने आ रही हैं. सत्‍तारूढ़ टीएमसी पर बीजेपी के एक पोलिंग एजेंट के घर पर हमला कर उनके साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है. अब टीएमसी ने EVM में छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरना शुरू कर द‍िया है. नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्‍टेडियम काउंट‍िंग सेंटर के बाहर टीएमसी नेता धरने पर बैठ गए. जबक‍ि इलेक्‍शन कमीशन साफ कह रहा है क‍ि कहीं कोई द‍िक्‍कत नहीं है. ये भी बताया क‍ि आधी रात को काउंटिंग सेंटर के ईवीएम स्‍ट्रॉन्‍ग रूम में क्‍या हो रहा था. उधर बीजेपी नेता भी काउंट‍िंग सेंटर पहुंच गए. इससे टकराव की स्थिति पैदा हो गई. इसे देखते हुए काउंटिंग सेंटर के बार सुरक्षाबलों की भारी तैनाती कर दी गई.

पश्च‍िम बंगाल में काउंट‍िंग से पहले ईवीएम पर बवाल हो गया है. टीएमसी का आरोप है क‍ि स्‍ट्रांग रूम की सील तोड़ी गई. ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की कोश‍िश की गई. टीएमसी ने एक वीडि‍यो भी जारी क‍िया है. इसके बाद टीएमसी के नेता काउंटिंग सेंटर के बाहर धरने पर बैठ गए. थोड़ी देर बाद मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी खुद भवानीपुर के काउंट‍िंग सेंटर पहुंचीं और मौका मुआयना क‍िया. चुनाव आयोग भी तुरंत हरकत में आ गया. चुनाव आयोग ने जवाब में कहा कि कहीं भी स्‍ट्रॉन्‍ग रूम का ताला नहीं तोड़ा गया है. अफवाह फैलाई जा रही है. इसको लेकर देर रात तक पूरे बंगाल में बवाल मच गया. थोड़ी देर में पश्च‍िम बंगाल के न‍िर्वाचन आयुक्‍त ने बताया क‍ि आधी रात काउंट‍िंग सेंटर के अंदर पोस्‍टल बैलेट को अलग करने की प्रक्र‍िया चल रही थी. सभी पार्टियों को इसके बारे में ड‍िटेल में जानकारी दी गई थी. यह हर बार होता है. कोई नई प्रक्र‍िया नहीं है. इसके बावजूद देर रात तक कोलकाता में बवाल मचा रहा. बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए.

रात में ही काउंट‍िंग सेंटर पहुंचीं ममता बनर्जी

काउंट‍िंग सेंटर पर धांधली के आरोपों के बाद मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी खुद आधी रात को शेखावत मेमोर‍ियल स्‍कूल में बने काउंटिंग सेंटर पहुंच गईं. वह खुद ईवीएम की रखवाली करने लगीं. यह देखकर तमाम बीजेपी कार्यकर्ता भी वहां जमा हो गए और पुल‍िसवालों से बहस करते द‍िखे. सवाल करते द‍िखे क‍ि ममता काउंट‍िंग सेंटर के अंदर कैसे पहुंच गईं. बीजेपी ने ममता के वहां जाने को असंवैधान‍िक बताया है. ज‍िस काउंट‍िंग सेंटर पर ममता मौजूद रहीं, वहां सेंट्रल फोर्स की तैनाती है. उधर, तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता काउंट‍िंग सेंटर के बाहर हंगामा करने लगे. हालात देखकर कोलकाता के ज्‍वाइंट सीपी भी भारी फोर्स के साथ वहां पहुंच गए.

Location :

Kolkata,West Bengal

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj